{"_id":"647fd164a40a9df3f20b3ce3","slug":"bjp-mission-2024-there-will-be-changes-at-every-level-new-teams-will-be-formed-in-the-centre-and-states-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Mission 2024: हर स्तर पर होगा बदलाव, केंद्र और राज्यों में बनेंगी नई टीमें, राजग के विस्तार पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Mission 2024: हर स्तर पर होगा बदलाव, केंद्र और राज्यों में बनेंगी नई टीमें, राजग के विस्तार पर हुई चर्चा
Wed, 07 Jun 2023 06:08 AM IST
देव कश्यप
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:08 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक महीने के अंदर केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ कुछ राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार को अमलीजामा पहनाया जाना है। इसके अलावा केंद्रीय संगठन में भी खाली पद भरे जाने के साथ व्यापक फेरबदल किया जाना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा केंद्रीय टीम से लेकर सभी राज्यों में जरूरी बदलाव करेगी। बदलाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार और मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ कई दौर की बैठक हुई है। बैठक में केंद्र और राज्यों में नई टीमें तैयार करने पर माथापच्ची हुई।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक महीने के अंदर केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ कुछ राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार को अमलीजामा पहनाया जाना है। इसके अलावा केंद्रीय संगठन में भी खाली पद भरे जाने के साथ व्यापक फेरबदल किया जाना है। मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन में व्यापक बदलाव होने हैं। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक में भी पार्टी को नई टीम खड़ी करनी है। जबकि चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान के संदर्भ में भी संगठन के स्तर पर कई मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
मैराथन बैठक में इसी की रूपरेखा तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि नड्डा की शाह और बीएल संतोष के साथ सोमवार शाम को शुरू हुई बैठक देर रात करीब छह घंटे तक चली। इसके बाद मंगलवार को भी तीनों नेताओं के बीच सात घंटे लंबी बैठक हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चूंकि कई स्तर पर बदलाव होने हैं। ऐसे में कुछ और बैठकें होंगी। संभवत: पार्टी का महा संपर्क अभियान खत्म होने के बाद बदलावों के संदर्भ में घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
जरूरी बदलावों पर होगा अमल
पार्टी खासतौर पर चुनावी राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ को ले कर चिंतित है। आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी इन राज्यों के साथ हरियाणा में भी कई स्तर पर बदलाव करेगी। राज्यों से मिली रिपोर्ट के आधार पर बदलाव के सुझावों पर सख्ती के साथ अमल किया जाएगा।
कई राज्यों के प्रभारी बदलेंगे
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कई राज्यों के प्रभारियों के बदलाव पर सहमति बनी। राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह को हटाया जाना तय है। इसके अलावा दूसरे चुनावी राज्यों के भी प्रभारियों में बदलाव होगा। लंबे समय तक महासचिव और उपाध्यक्ष के पद पर रहने वाले ज्यादातर नेताओं की भी विदाई होगी। केंद्रीय संगठन में खाली पदों को भी भरा जाएगा। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदलने पर सहमति बनी है।
राजग के विस्तार पर भी हुई चर्चा
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की योजना राजग को भी विस्तार देने की है। इस क्रम में तेलुगु देशम पार्टी और राष्ट्रीय लोक जनता दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सहमति बन गई है। अकाली दल, विकासशील इंसान पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से बातचीत की प्रक्रिया जारी है। पार्टी बिहार के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के भी संपर्क में है। पार्टी की रणनीति इसी महीने तक इन सभी दलों को साध कर राजग के कुनबे को पहले की तरह बड़ा करने की।
दारा सिंह चौहान की इसी हफ्ते वापसी संभव
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी छोड़ने वाले दारा सिंह चौहान संभवत: इसी हफ्ते भाजपा में वापसी करेंगे। उनके साथ कुछ ऐसे दूसरे नेता भी होंगे जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी छोड़ी थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी हफ्ते ओमप्रकाश राजभर की पार्टी की भी राजग में वापसी की घोषणा हो सकती है।