फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP meeting underway to discuss 2024 Lok Sabha and MCD elections at BJP headquarters News in Hindi

BJP: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, पार्टी मुख्यालय पर चल रहा मंथन

Sun, 13 Nov 2022 02:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 02:31 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा के प्रमुखों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
BJP meeting underway to discuss 2024 Lok Sabha and MCD elections at BJP headquarters News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मतदान हो चुके हैं। वहीं, गुजरात में एक व पांच दिसंबर को मतदान होने हैं।भाजपा यहां पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी हैं। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा ध्यान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर है। इसलिए पार्टी अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। पार्टी की ओर से इसको लेकर बैक-टू-बैक बैठकें भी की जा रही हैं। अब खबर है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर बैठक चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। इस बैठक के दौरान गुजरात चुनाव और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में भी सभी मोर्चाओं की भूमिका तय की जाएगी।
विज्ञापन


गुजरात में कठिन हुई लड़ाई 
गुजरात की सत्ता में भाजपा 27 साल से काबिज है। बीते चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से विधानसभा चुनाव में लड़ाई कठिन हो गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने इसुदान गढ़वी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। इसने भाजपा व कांग्रेस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed