फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP may go to election commission in fear of heavy violence in counting of vote 2019

पश्चिम बंगालः मतगणना में भी भारी हिंसा की आशंका, सतर्क भाजपा जा सकती है चुनाव आयोग

Wed, 22 May 2019 05:04 AM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 May 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
BJP may go to election commission in fear of heavy violence in counting of vote 2019
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मंगलवार के दिन पूरे दिन भर ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष की तकरार जारी रही। विपक्षी दलों ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग तक अपना पक्ष रखा और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराने की मांग की। वहीं, भाजपा को आशंका है कि बंगाल में मतगणना के दौरान भी भारी हिंसा हो सकती है। पार्टी इसके लिए चुनाव आयोग के पास भी जा सकती है। बंगाल के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के लिए भी भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि मतगणना के दौरान मशीनें खुलने के सभी काउंटर पर उसके प्रतिनिधि मुस्तैद रहें। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल को लेकर सबसे ज्यादा चिंता

भाजपा की सबसे बड़ी चिंता पश्चिम बंगाल को लेकर है। पार्टी का अनुमान है कि मतदान के सभी सातों चरणों में हुई हिंसा के क्रम में मतगणना के दिन भी बंगाल में भारी हिंसा हो सकती है। मतगणना केंद्रों पर उसके प्रत्याशियों-प्रतिनिधियों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। यही कारण है कि भाजपा नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही मतगणना तक केंद्रीय सुरक्षा बलों को बंगाल में ही बनाए रखने की मांग कर चुकी हैं। खबर है कि मतगणना के समय अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा नेता चुनाव आयोग से भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भी भाजपा सतर्क

विधानसभा चुनाव में मिली हार को पीछे छोड़ चुकी भाजपा मध्य प्रदेश में एक बार फिर अपनी मजबूत वापसी की उम्मीद पाले बैठी है। लेकिन इस बीच पार्टी ने छिंदवाड़ा और कुछ अन्य जगहों पर प्रशासन से असहयोग मिलने की शिकायत की है। कुछ जगहों पर ईवीएम सुरक्षा की तैनाती में लगे उसके प्रतिनिधियों से हिंसा होने की भी खबरें आई हैं। इसे देखते हुए पार्टी मध्यप्रदेश में भी बहुत सतर्क रहेगी। पार्टी ने इसके बाबत चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में भी बढ़ा विवाद

यूपी में महागठबंधन अपनी बड़ी जीत का दावा कर रहा है। लेकिन चुनावी सर्वे में उसके लिए अलग-अलग परिणाम बताए गए हैं। यही कारण है कि मायावती और अखिलेश भी ईवीएम विवाद पर मुखर हो गए हैं। इसी बीच, गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा और गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी के बीच कड़ी टक्कर होती बताई गई है। अंसारी के समर्थकों ने सोमवार देर रात ईवीएम बदले जाने की बात कहकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद अंसारी भी वहां पहुंचे, इससे स्थिति बिगड़ गई। प्रशासन के दखल के बाद बात संभलती बताई गई है। लेकिन इन परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा ने मतगणना के दौरान पार्टी नेताओं को सतर्क रहने को कहा है। 

ईवीएम पर विवाद बेवजह

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अमर उजाला से कहा कि ईवीएम पर विवाद खड़ा करना विपक्ष की हताशा के अलावा और कुछ नहीं है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग ने इस पर बार-बार अपना पक्ष रख दिया है जिसके बाद शंका की कोई जगह बाकी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने इन्हीं ईवीएम से तीन महत्त्वपूर्ण राज्यों में जीत हासिल की है। ऐसे में उसका ईवीएम पर सवाल उठाना बिल्कुल बेवजह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed