फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP may go for LS polls in Dec 2023, has booked all choppers for campaigning: Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का दावा: दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है भाजपा, पहले ही बुक कर लिए हैं सभी हेलीकॉप्टर

Mon, 28 Aug 2023 03:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 03:38 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ने प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं।

विज्ञापन
BJP may go for LS polls in Dec 2023, has booked all choppers for campaigning: Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ने प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आगाह किया कि भाजपा के तीसरे कार्यकाल से यह सुनिश्चित होगा कि देश 'निरंकुश शासन' का सामना करे। 

विज्ञापन

'तीसरी बार सत्ता में आई भगवा पार्टी तो होगा निरंकुश शासन'
मुख्यमंत्री बनर्जी ने राज्य में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोटों के लिए 'गैरकानूनी गतिविधियों' में लगे कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 'कुछ पुलिसकर्मियों के समर्थन से' किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आती है, तो देश को निरंकुश शासन का सामना करना पड़ेगा। आशंका है कि वे (भाजपा) दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए बुक कर लिए सभी हेलीकॉप्टर'
टीएमसी प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच दुश्मनी के दलदल में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में लौटते हैं, तो यह हमारे देश को नफरत का देश बना देंगे। बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहले ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं ताकि कोई अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका इस्तेमाल न कर सके। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाल में तीन दशक लंबे माकपा शासन को हराया था और अब वह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगी।

विज्ञापन

नफरत भरे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश
जादवपुर विश्वविद्यालय में 'गोली मारो' के नारे लगाने वाले एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को विश्वविद्यालय में नफरत भरे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नारे लगाने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह बंगाल है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश नहीं है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोटों पर कही यह बात
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोटों को लेकर ममता ने कहा कि कुछ लोग अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। कुछ पुलिसकर्मी इसमें मदद कर रहे हैं।  ज्यादातर पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे तत्वों की मदद कर रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि रैगिंग-विरोधी प्रकोष्ठ की तरह हमारे यहां बंगाल में भ्रष्टाचार-विरोधी प्रकोष्ठ भी है। दरअसल, अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

राज्यपाल पर भी साधा निशाना
ममता ने यह आरोप भी लगाया कि राज्यपाल सी वी आनंद बोस संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं, और वह उनकी असंवैधानिक गतिविधियों का समर्थन नहीं करती हैं। मुख्यमंत्री ममता ने राज्यपाल का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचित सरकार के साथ पंगा नहीं लें।

लोकसभा चुनाव से पहले अभिषेक को गिरफ्तार करने की साजिश
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों का जिक्र करते हुए ममता ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। मुझे हाल ही में एक संदेश मिला कि वे चुनाव से पहले अभिषेक को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने कंप्यूटर पर फाइलें डाउनलोड कर ली हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने पशुओं की तस्करी और कोयला चोरी से जुड़े मामलों में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed