फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp master plan for 2024 lok sabha election pm modi hold rallies on 160 seats

Lok Sabha Election: 2019 में जिन 160 सीटों पर हारी थी BJP, 2024 में उनके लिए बना ये मास्टरप्लान, जानें डिटेल्स

Fri, 10 Mar 2023 01:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Mar 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा इन सीटों पर जीत के लिए कितना फोकस कर रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्हें दो समूहों में बांटा गया है। हर समूह में 80-80 सीटों को रखा गया है।
loader
bjp master plan for 2024 lok sabha election pm modi hold rallies on 160 seats
पीएम मोदी की रैली - फोटो : Social Media

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यही वजह है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाकर उस पर काम भी शुरू कर दिया है। खबर आई है कि भाजपा आगामी चुनाव में 160 लोकसभा सीटों पर खास फोकस करने जा रही है। ये लोकसभा सीटें वो हैं, जहां पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। रणनीति के तहत भाजपा इन 160 सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली आयोजित करेगी। खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री इन सीटों पर 45 से ज्यादा रैली कर सकते हैं। 



जेपी नड्डा बना रहे रणनीति
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इन सीटों पर जीत की रणनीति बना रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसके लिए वह इन 160 सीटों का फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी के तीन राष्ट्रीय महासचिवों सुनील बंसल, विनोद तावड़े और तरुण चुग को प्रधानमंत्री की रैलियों को आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 160 सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने इन्हें विभिन्न क्लस्टरों में बांटा है और हर क्लस्टर में चार सीटों को रखा गया है। 


ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा ने चुनौती बनीं 160 सीटों के लिए बनाई रणनीति, नड्डा ने नेताओं के साथ किया मंथन

जेपी नड्डा और अमित शाह भी करेंगे रैली
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री की रैलियां शिलान्यास या उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान आयोजित की जाएंगी। भाजपा इन सीटों पर जीत के लिए कितना फोकस कर रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्हें दो समूहों में बांटा गया है। हर समूह में 80-80 सीटों को रखा गया है। एक समूह की 80 सीटों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बाकी 80 सीटों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी। इनके बाद प्रधानमंत्री की रैलियों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा। 

बता दें कि भाजपा की जीत में अभी भी एक बड़ा फैक्टर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता है। यही वजह है कि भाजपा ने प्रधानमंत्री की इस लोकप्रियता को भुनाने के लिए आगामी चुनाव से पहले उनकी कई रैलियां देशभर में आयोजित करने की योजना बनाई है। खासकर बिहार और तेलंगाना पर भाजपा का विशेष ध्यान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed