फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP marks 3 yrs in Karnataka office with Jana Spandana event Smriti Irani lashes out at Rahul over his yatra

Karnataka: स्मृति ईरानी ने कन्हैया कुमार को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कही यह बात

Sat, 10 Sep 2022 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 10 Sep 2022 08:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा में कहा कि राहुल गांधी भारत को एकजुट करने की यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया।

विज्ञापन
BJP marks 3 yrs in Karnataka office with Jana Spandana event Smriti Irani lashes out at Rahul over his yatra
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि भारत की एकता को किसने नुकसान पहुंचाया? ऐसी किसने किया, जिसकी वजह से विपक्षी दल को इस तरह का अभियान शुरू करना पड़ा। ईरानी ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का नाम लिए बगैर राहुल से कई सवाल किए।

विज्ञापन


ईरानी ने बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा में कहा कि राहुल गांधी भारत को एकजुट करने की यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया। आप एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी का सदस्य बनाते हैं, जिसने भारत विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कर्नाटक में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन स्पंदन कार्यक्रम में शिरकत की। बता दें कि राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों पर काबू कर लिया है। आज हालात यह है कि हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे, बल्कि पूरी राज्य व्यवस्था से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरी गंभीरता के साथ मैं यह राजद्रोह का आरोप लगा रही हूं। मैं राहुल गांधी के इस बयान से हैरान हूं कि वह पूरी राज्य व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं। मैं आपकी सत्ता की भूख से हैरान हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के शासन के दौरान मुंबई में एक आतंकवादी की कब्र का सौंदर्यीकरण किया गया, जबकि वह हमलावर करीब 250 लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार था। यहां तक कि कांग्रेस ने लोगों ने कोरोना के स्वदेशी टीके के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया था।

कर्तव्य पथ उद्घाटन कार्यक्रम को पचा नहीं सकी कांग्रेस
ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए गांधी परिवार के चाटुकारों की आलोचना की। आरोप लगाया कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर उद्घाटन की गई प्रतिमा को पचा नहीं सकती, क्योंकि पार्टी ने इस कदम के पक्ष में कोई बयान जारी नहीं किया।


कई नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद
जन स्पंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोम्मई के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा, पार्टी राज्य अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल और स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर भी मौजूद रहे। इस दौैरान बोम्मई ने अपने कार्यों का उल्लेख किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed