लोगों से सीधा संवाद करेगी 15 उप-समितियां, फिर तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा लोगों से सीधा संवाद कर अपना घोषणापत्र तैयार करेगी। घोषणा पत्र समिति के हेड राजनाथ सिंह ने भाजपा के प्रधान कार्यालय में लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक के बाद यह बात कही।
Home Minister Rajnath Singh after a meeting of BJP's Lok Sabha Election Manifesto Committee at BJP headquarters in Delhi: We will be forming 15 sub-committees*, these will include stakeholders from various fields to establish direct communication with the public. https://t.co/iWZ8JPNOAL
— ANI (@ANI) January 13, 2019
राजनाथ सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र समिति के तहत वह ऐसी 15 उप-समितियां बनाने जा रहे हैं, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के हितधारक(स्टेकहोल्डर्स) शामिल होंगे। ये स्टेकहोल्डर्स लोगों से सीधा संवाद करेंगे।
माना जा रहा है कि भाजपा की ये समितियां सरकार से लोगों की अपेक्षाएं पूछेंगी और साथ ही अपने वर्तमान कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी करेगी। लोगों से उनकी अपेक्षाओं के आधार पर भाजपा का घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।
मालूम हो कि 20 सदस्यीय संकल्प पत्र कमेटी के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। कमेटी को पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। जेटली भी इस कमेटी के सदस्य होंगे।