फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Lok Sabha MPs to remain present in the house on 7 & 8 February

भाजपा का सख्त आदेश, 7 और 8 फरवरी को सभी लोकसभा सांसद सदन में देंगे हाजिरी

Tue, 06 Feb 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
BJP Lok Sabha MPs to remain present in the house on 7 & 8 February
लोकसभा
भाजपा ने मंगलवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को चेतावनी दी है कि उन्हें 7 और 8 फरवरी को सदन में रहना जरूरी होगा। हालांकि इससे पहले भी कई बार भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में बुलाया है। बता दें कि वहीं दूसरी ओर मंगलवार को राज्यसभा में हंगामे के बाद विपक्षी पार्टियों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष ने राज्यसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 
विज्ञापन


विपक्ष ने कह कि हमें राज्यसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। हम कुछ मुद्दों पर बात करना चाहते थे लेकिन हमें अध्यक्ष ने बोलने से मना कर दिया। वहीं कांग्रेस नेता आनंद कुमार ने कहा कि देश के कोने कोने से आए प्रतिनिधियों को राज्यसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह कैसा लोकतंत्र है।  
विज्ञापन

BJP Lok Sabha MPs to remain present in the house on 7 & 8 February
लोकसभा
बता दें कि कल राज्यसभा में अमित शाह का पहला भाषण था इस दौरान भी काफी गहमागहमी रही। अमित शाह के भाषण के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने उन्हीं की भाषा में उन्हें जवाब दिया था। गुलाम नबी आजाद ने सरकार द्वारा गिनाई जा रही उपलब्धियों को सिरे से खारिज करके उस पर जनता से झूठे वादे करने, जुमला गढ़ने, सपने दिखाने का आरोप लगाया। 

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह सरकार कोई क्रांतिकारी काम नहीं कर रही है। यह गेम चेंजर (खेल पलटने वाली) नहीं बल्कि नेम चेंजर (नाम बदलने वाली) है। आजाद ने प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया को नकारते हुए कहा कि हमें और देश को यह न्यू इंडिया नहीं चाहिए, हमें आप हमारा पुराना भारत लौटा दो।

गुलाम नबी आजाद ने बिना नाम लिए कहा कि अमित शाह अपने संबोधन में जिस वंशवाद और एक परिवार के 55 साल तक शासन की बात कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि 25-30 साल में इस परिवार का कोई व्यक्ति न तो देश का प्रधानमंत्री बना है और न ही मंत्री। ऐसे में उन्होंने किस वंशवाद से निजात दिलाई? आजाद ने नेहरु-गांधी परिवार से भाजपा के डर का तंज कसते हुए कहा कि आपके (भाजपा) भीतर जो डर बैठा हुआ है और उससे भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है, तो उसका कांग्रेस पार्टी क्या करें?

जातिवाद के अमित शाह के वक्तव्य पर भी आजाद ने तंज कसा। उन्होंने इसके लिए भाजपा की बंटवारे की राजनीति को भी हाशिए पर लिया। तुष्टीकरण को लेकर भी आजाद ने कहा कि आज पूरे देश में एक ही पार्टी के लोगों को काम, रोजगार, नौकरी, हक सब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए ऐसी भयानक पहल इससे पहले कभी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed