फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP like Ganga take a dip to get rid of sins Tripura CM to oppn leaders

Tripura Election: विपक्षी नेताओं से बोले सीएम माणिक साहा- भाजपा गंगा की तरह, डुबकी लगाओ पापों से छुटकारा पाओ

Sun, 08 Jan 2023 04:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 04:55 PM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि जो अभी भी स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे भाजपा में शामिल हों, क्योंकि यह गंगा की तरह है। यदि आप गंगा में पवित्र स्नान करते हैं तो आपके सभी पाप नष्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
BJP like Ganga take a dip to get rid of sins Tripura CM to oppn leaders
भाजपा की 'जन विश्वास रैली' में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा - फोटो : ट्विटर / माणिक साहा

विस्तार

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को वाम दलों के नेताओं से भाजपा में शामिल होने की अपील की। साहा ने कहा कि उनकी पार्टी गंगा नदी की तरह है और इसमें डुबकी लगाने से उन्हें सभी पापों से छुटकारा मिल जाएगा। 

विज्ञापन


वह दक्षिण त्रिपुरा के काकराबान में जन विश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि जो अभी भी स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे भाजपा में शामिल हों, क्योंकि यह गंगा की तरह है। यदि आप गंगा में पवित्र स्नान करते हैं तो आपके सभी पाप नष्ट हो जाएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा, ट्रेन में डिब्बे अभी भी खाली हैं। खाली डिब्बे में बैठें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सभी को उस मंजिल तक ले जाएंगे, जहां हमें पहुंचना चाहिए था। विपक्षी माकपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिस्टों ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया। वर्षों तक त्रिपुरा में शासन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, कम्युनिस्ट शासन के दौरान कोई लोकतंत्र नहीं था। वे हिंसा औऱ आतंक की रणनीति में भरोसा करते हैं। दक्षिण त्रिपुरा जिले में वामपंथी शासन के दौरान कथित तौर पर 69 विपक्षी नेताओं की हत्या कर दी गई थी। काकराबान कोई अपवाद नहीं था, जहां बहुत सारी राजनीतिक हत्याएं हुईं। 

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 जनवरी को जिस जन विश्वास रैली को हरी झंडी दिखाई थी, वह विपक्षी दलों को आकर्षित करेगी।


उन्होंने कहा, 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान त्रिपुरा में शाह द्वारा 'प्रेष्ठ प्रमुख' (पृष्ठ प्रभारी) के विचार को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था। इसने 25 साल बाद कम्युनिस्ट किले को ध्वस्त किया। इस बार जन विश्वास रैली भी विपक्ष के साथ ऐसा ही करेगी। चुनाव के बाद वे माइक्रोस्कोप से ही दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed