फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-Led NDA Will Secure More Than 350 Seats In Lok Sabha election 2024 says Dharmendra Pradhan in Odisha

Odisha: एनडीए गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दावा

Sun, 24 Sep 2023 02:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 24 Sep 2023 02:36 AM IST
सार

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि भाजपा अगले साल ओडिशा में सरकार बनाएगी लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि यहां पार्टी का चेहरा कौन होगा।

विज्ञापन
BJP-Led NDA Will Secure More Than 350 Seats In Lok Sabha election 2024 says Dharmendra Pradhan in Odisha
Dharmendra Pradhan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें हासिल करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में वापसी करेगा। प्रधान ने यह भी कहा कि भाजपा अगले साल ओडिशा में सरकार बनाएगी, लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि यहां पार्टी का चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक मंच पर भाजपा की रणनीतियों के बारे में खुलासा नहीं करेंगे।

विज्ञापन


प्रधान ने शनिवार को ओडिशा साहित्य महोत्सव के एक सत्र में कहा कि भगवा पार्टी ने चुनाव से पहले पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किए बिना महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य स्थानों पर चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भी हम इसी तरह से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, हमारे 10 लाख छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत आने का न्योता देने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजीसी जल्द ही फॉरेन यूनिवर्सिटी रेगुलेशन पॉलिसी लाएगा। इस संबंध में काम चल रहा है। विदेशी विश्वविद्यालयों भारत में लाने में कोई जटिलता नहीं है। हम अपने नियमों और शर्तों पर विश्व के सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों को भारत में लाना चाहते हैं। प्रधान ने कहा कि भारतीय संस्थान भी विदेश में अपना कैंपस खोल रहे हैं। जैसे- आईआईटी चेन्नई ने अफ्रीका के तंजानिया में अपनी शाखा खोली है और आईआईटी दिल्ली संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी में कैंपस खोलने जा रहा है।


उन्होंने आगे कहा, हमें भारतीय छात्रों को वैश्विक तकनीकी ज्ञान से वंचित नहीं करना चाहिए। जब ज्ञान हासिल करने की बात आती है तो कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed