फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-led NDA governs 80 pc of India, Congress wiped out in Gujarat local polls: Amit Shah

Gujarat: शाह का तंज- गुजरात के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस का हुआ सफाया, खाता भी नहीं खोल पाई आम आदमी पार्टी

Sun, 17 May 2026 09:15 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, गांधीनगर (गुजरात)
पीटीआई, गांधीनगर (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 May 2026 09:15 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए अब देश के 80 फीसदी हिस्से पर शासन कर रहा है। उन्होंने गुजरात निकाय चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। शाह ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
BJP-led NDA governs 80 pc of India, Congress wiped out in Gujarat local polls: Amit Shah
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में हाल में मिली भाजपा की जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सहयोगी देश के 80 फीसदी हिस्से पर शासन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस और आप पर साधा निशाना
अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर नगर निगम के लिए 620 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) अपना खाता तक नहीं खोल सकी। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, गुजरात में भाजपा की निरंतर विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई थी। बाद में पूर्व मुख्यमंत्रियों आनंदीबेन पटेल, विजय रुपाणी और मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, भाजपा के इस विकासवादी दृष्टिकोण के कारण हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई। अगर दूर-दूर तक दूरबीन से भी खोजें तो कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की
उन्होंने आगे कहा, और आम आदमी पार्टी के लोग जो कहते थे -'यहां जीतेंगे, वहां जीतेंगे', उनका दिल्ली में सफाया हो गया और यहां वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उनकी समस्याओं का समाधान किया, जिससे जनता का पार्टी पर भरोसा मजबूत हुआ।

ये भी पढ़ें: बंगाल: 'गोहत्या से बचें मुसलमान, गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु', कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम की अपील


कोविड-19 महामारी के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा, कहीं उन्होंने गरीबों तक राशन किट पहुंचाई, कहीं जिनका कोई नहीं था उन्हें अस्पताल पहुंचाया, कहीं जांच की व्यवस्था की और कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद वैक्सीन लिए बिना टीकाकरण की लाइनों को संभाला। 

उन्होंने कहा कि हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की सफलता का कारण कार्यकर्ताओं का यही सेवा भाव रहा। उन्होंने कहा,जहां-जहां नगर निगम चुनाव हुए, वहां हम जीते। 84 नगरपालिकाओं में से भाजपा ने 77 जीतीं। 34 जिलों में चुनाव हुए, जिनमें से भाजपा ने 33 जिलों में जीत दर्ज की और 260 तालुका पंचायतों में से भाजपा ने 253 जीतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed