फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leaders slams JKNC Vice President Omar Abdullah on his remark on Afzal Guru.

Politics: उमर अबदुल्ला के बयान को BJP ने बताया देश विरोधी, कहा-आतंकवादियों के प्रति अबदुल्ला परिवार का नरम रुख

Sat, 07 Sep 2024 06:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 06:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है, इस दौरान नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी जारी है। इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला के अफजल गुरु को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने करारा हमला बोला है।

विज्ञापन
BJP Leaders slams JKNC Vice President Omar Abdullah on his remark on Afzal Guru.
उमर अबदुल्ला के बयान को BJP ने बताया देश विरोधी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला के अफजल गुरु को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आयी है। दरअसल जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने हाल ही में दिए गए अपने बयान में कहा है कि अगर यह उनकी क्षमता में होता तो वे अफजल गुरु की फांसी को रोकते। बता दें कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की तरफ से बयानों को दौर इस वक्त चरम पर है।
विज्ञापन


'अफजल गुरु को कानून ने मौत की सजा दी थी'
इसके बाद से भाजपा नेताओं की तरफ से इस पर प्रतिक्रियाओं को दौर जारी है, दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अफजल गुरु को कानून ने मौत की सजा दी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में गया, यहां तक कि समीक्षा भी हुई, लेकिन वह देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाया गया। 
विज्ञापन

 

'आतंकवादियों के प्रति अबदुल्ला परिवार का नरम रुख'
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि वे चुनाव जीतने के लिए ऐसा कह रहे हैं कि उसे फांसी देना गलत फैसला था, वह क्या चाहते हैं? मैं इसकी निंदा करता हूं, यह एक गैरजिम्मेदाराना और देश विरोधी बयान है। यह सच्चाई दिखाता है कि वह और उनका परिवार आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखते हैं, चुनाव जीतने के लिए क्या आप भारत को तोड़ने की बात करेंगे? यह अच्छा है कि उनका असली चेहरा सामने आ गया है। कश्मीर के लोग और भाजपा भारत को कमजोर करने की उनकी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

'उमर अब्दुल्ला का बयान आपत्तिजनक और भारत विरोधी'
वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने उमर अब्दुल्ला की अफजल गुरु पर टिप्पणी पर कहा, उमर अब्दुल्ला का बयान बेहद आपत्तिजनक और भारत विरोधी है, इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है, वह आतंकवादियों के पक्ष में बोल रहे हैं और कांग्रेस ऐसे भारत विरोधी बयानों के साथ है। क्योंकि उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है, भारत की जनता इसे माफ नहीं करेगी।
 
देश विरोधी डिजाइन का स्पष्ट खुलासा- सुधांशु त्रिवेदी
उमर अब्दुल्ला की अफजल गुरु पर टिप्पणी पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा उनका हालिया बयान निश्चित रूप से उनके नापाक, घिनौने, अलगाववादी देश विरोधी डिजाइन का स्पष्ट खुलासा है। जब उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि अफजल गुरु का मामला फांसी के लायक नहीं था, तो मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके शासन में काम करने वाली जांच एजेंसियां गलत थीं। क्या यूपीए सरकार के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गलत फैसला दिया है?





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed