फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leaders reacts on BK Hariprasad statement Pakistan enemy country for BJP karnataka politics

Politics: 'हमने रिश्ते बनाए, लेकिन...', कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को बताया पड़ोसी देश तो भड़की भाजपा

Thu, 29 Feb 2024 12:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Feb 2024 12:55 PM IST
सार

बीके हरिप्रसाद द्वारा पाकिस्तान को भाजपा का दुश्मन राष्ट्र बताने वाले बयान पर भाजपा नेता भरत शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का बयान कंग्रेस नेता ने दिया है, इसका कोई मतलब नहीं बनता है।

विज्ञापन
bjp leaders reacts on BK Hariprasad statement Pakistan enemy country for BJP karnataka politics
बीके हरिप्रसाद, भरत शेट्टी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर विधानसौधा में भाजपा नेताओं ने हंगामा भी किया। इस बीच कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने पाकिस्तान को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसने मामले को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान भाजपा के लिए एक दुश्मन राष्ट्र है, लेकिन कांग्रेस इसे पड़ोसी देश मानता है। उनके इस बयान पर भाजपा ने कंग्रेस पर देश विरोधी भावनाएं उकसाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता भरत शेट्टी ने हरिप्रसाद के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ रिश्ते बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भारत और भारतीयों के साथ जो किया यह सभी को मालूम है। हालांकि, भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद हरिप्रसाद ने अपने बयान पर सफाई पेश की है।
विज्ञापन


बीके हरिप्रसाद ने दी सफाई
मीडिया से बात करते हुए हरिप्रसाद ने कहा, "मैंने कहा कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी राष्ट्र है। वह भाजपा के लिए दुश्मन राष्ट्र हो सकता है। अगर यह दुश्मन राष्ट्र है तो भाजपा पाकिस्तान के साथ व्यापार क्यों करती है? उन्हें पाकिस्तान को दुश्मन राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "जब मैं राज्यसभा का सदस्य था, तब मैंने पाकिस्तान को दुश्मन देश घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश किया था। भाजपा ने इस विधेयक को वापस क्यों ले लिया। मुझे उन चैनलों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाना होगा जिन्होंने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।"

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
बीके हरिप्रसाद द्वारा पाकिस्तान को भाजपा का दुश्मन राष्ट्र बताने वाले बयान पर भाजपा नेता भरत शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता ने कहा, "जिस तरह का बयान उन्होंने दिया, इसका कोई मतलब नहीं है। हमने अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देश यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा।"

हरिप्रसाद के इस बयान पर भाजपा नेता अरविंद बेलाड ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा, "यह काफी दुख की बात है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने ऐसा कहा। ये हम सभी मालूम है कि पाकिस्तान ने भारत और भारतीयों के साथ क्या किया है। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।" भाजपा नेता ने आगे कहा कि केवल वोट के लिए अनल्पसंख्यकों और मुसलमानों को खुश करने वाली कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकता है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed