फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders reaction on recent statement of Congress leader Mani Shankar Aiyar on Pakistan update news

Politics: 'आतंकवादी भेजने के लिए पाकिस्तान की इज्जत करें?', मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़की BJP, दागे सवाल

Fri, 10 May 2024 11:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 May 2024 11:26 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि पहले हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद से बचाने की गुहार लेकर जाते थे। अब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुहार लगाता रहता है कि उन्हें बख्श दिया जाए।

विज्ञापन
BJP leaders reaction on recent statement of Congress leader Mani Shankar Aiyar on Pakistan update news
मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़के भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा के बाद कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान को लेकर कांग्रेस की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान के प्रति प्रेम रुकता नहीं दिख रहा है। भारत कांग्रेसी वाला नहीं रहा है, आज देश बहुत शक्तिशाली हो गया है। यह पीएम मोदी का भारत है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का 'पाकिस्तान प्रेम' रुकता नहीं दिख रहा: पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का 'पाकिस्तान प्रेम' रुकता नहीं दिख रहा है। मणिशंकर अय्यर, जो प्रथम परिवार के करीबी हैं, कांग्रेस पार्टी की ओर से पाकिस्तान की ताकत का प्रदर्शन करते हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान का सम्मान किया जाना चाहिए और उनसे बातचीत की जानी चाहिए। वही पाकिस्तान जो हमारे देश में आतंकवादियों को भेजता रहता है, उनसे बात करने की सलाह दी जा रही है।'
विज्ञापन


पूनावाला ने आगे कहा, 'यह हैं मणिअय्यर, जो अपने देश की सेना को ही बोलते हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए कदम मत उठाओ। आतंकवाद करने वाले देश के सामने गिड़गिड़ाओ और बात करो, इतना ही नहीं आतंकवादी भेजने के लिए उनकी इज्जत करो। अब जब पुलवामा जैसी घटनाएं होती हैं तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि पहले हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद से बचाने की गुहार लेकर जाते थे। अब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुहार लगाता रहता है कि उन्हें बख्श दिया जाए। कांग्रेस की सूची देखिए- कैसे उन्हें पहली बार पाकिस्तान से समर्थन मिला, 26/11 में कसाब को क्लीन चिट दी गई, 'भारत प्रशासित कश्मीर' शब्द बोलकर पाकिस्तान की भाषा बोली गई। अब 'कांग्रेस का हाथ' को 'पाकिस्तान के साथ' के साथ देखा जा रहा है। यह उसी का एक और उदाहरण है।'

इधर-उधर कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान: रवि किशन
भाजपा सांसद और गोरखपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, 'इस समय पाकिस्तान अपने लिए अनाज इकट्ठा कर रहा है। खाद्य संकट का सामना कर रहा है। इधर-उधर कटोरा लेकर घूम रहा है। मणिशंकर अय्यर को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। भारत कांग्रेसी वाला नहीं रहा है, आज देश बहुत शक्तिशाली हो गया है। यह पीएम मोदी का भारत है।' 

कांग्रेस नेता का दिल पाकिस्तान में रहता है: अनुराग ठाकुर
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस नेता भारत में रहते हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में रहता है। पाकिस्तान में इतनी हिम्मत? भारत जानता है कि मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है।'
 
यह कांग्रेस की विचारधारा: राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और वहां के आतंकवाद के लिए माफी मांगने वाली बन गई है। आज फिर कांग्रेस की ओर से मणिशंकर अय्यर के बयान से दूरी बनाने की कोशिश होगी। चाहे मणिशंकर अय्यर हों या सैम पित्रोदा, यह कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों का एक पैटर्न दिखाता है।

अय्यर की निजी राय: उदित राज
पाकिस्तान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने कहा, 'मणिशंकर अय्यर आधिकारिक पद पर नहीं हैं। इसलिए वह जो भी कहते हैं वह उनकी निजी राय है। कांग्रेस का ऐसा कोई रुख नहीं है। कांग्रेस इस पर कुछ नहीं बोल रही है।'


क्या बोले मणिशंकर अय्यर
मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का समर्थन किया और कहा कि 'पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें। बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है।' अय्यर ने कहा कि 'अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोका जाए। अगर आपने उनसे बात करने की कोशिश की और उन्हें इज्जत दी, तभी वे अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे। भारत को अगर विश्वगुरु बनना है तो ये दिखाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दे सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए हमें बात करनी होगी और पिछले 10 वर्षों में कोई बात नहीं हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed