नगालैंड में गवर्नर से मुलाकात करने पहुंचे बीजेपी नेता, सौंपा लेटर ऑफ सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए सरकार ने 12 विधायकों से लेटर ऑफ सपोर्ट गवर्नर को सौंप दिया है।
नगालैंड में जारी सियासी उठापटक के बीच सरकार बनाने की तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है। बीजेपी नेता जेपी नड्डा और अरुण सिंह अपने विधायकों के साथ राज्यपाल के आवास पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और अरुण सिंह को बोर्ड ने नगालैंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इस राज्य में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी।
#SpotVisuals BJP leaders JP Nadda and Arun Singh along with BJP MLAs arrive at Governor House in #Nagaland's Kohima. pic.twitter.com/nMDX8u5brM
— ANI (@ANI) March 6, 2018
नेफ्यू रियो हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
नगालैंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का गठबंधन सबसे बड़े दल के तौर पर उभरा। जिसके बाद नागा पिपल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने भी बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाने की पेशकश की।
नगालैंड में बीजेपी, एनडीपीपी और जेडीयू के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है। राज्य की 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेफ्यू रियो को उत्तरी आगामी-2 सीट से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया था। नगालैंड में सत्तारूढ़ एनपीएफ ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 11 सीटें मिली।