फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Vijay Jolly robbed while having golgappas, thieves sped away with camera and laptop

दिल्ली बीजेपी नेता विजय जॉली गोलगप्पे खाते रहे, कार से गायब हो गया कैमरा-लैपटॉप

Thu, 01 Jun 2017 04:57 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 01 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Vijay Jolly robbed while having golgappas, thieves sped away with camera and laptop
दिल्ली बीजेपी नेता विजय जॉली खाते रहे गोलगप्पे, कैमरा-लैपटॉप लेकर भाग गए चोर - फोटो : Vijay Jolly
दिल्ली बीजेपी के नेता विजय जॉली को गोलगप्पे महंगे पड़ गए। वो दिल्ली के लॉडो सराय इलाके में गोलगप्पे खा रहे थे, उसी समय मोटरसाइकिल सवार दो उचक्कों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कैमरा और लैपटॉप उड़ा लिया। वैसे, विजय जॉली ने उचक्कों का पीछा करने की कोशिश तो की, पर सड़क पर भीड़ का फायदा उठाकर बाइक सवार उचक्के भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस में दी रिपोर्ट में विजय जॉली ने कहा कि वो गोलगप्पे खा रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनकी आई-20 कार का सीसा तोड़ दिया और कैमरा, लैपटॉप के साथ ही महत्वपूर्ण कागजात लेकर चंपत हो गए। विजय जॉली ने कहा कि उन्होंने युवकों का पीछा करने की कोशिश की, पर ट्रैफिक होने की वजह से वो सफल नहीं हो सके। साकेत पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


विजय जॉली ने कहा कि वो संगम विहार के अपने ऑफिस से जनकपुरी जा रहे थे। कार से गायब सामानों में कंबोडिया के टिकट के साथ ही और भी महत्वपूर्ण कागजात थे। इस घटना को स्प्लेंडर सवार अपराधियों ने अंजाम दिया। अगर मेरे जैसा पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के पूर्व विधायक रहे विजय जॉली मौजूदा समय में त्रिपुरा बीजेपी के प्रभारी होने के साथ ही बीजेपी के फॉरेन सेल के इंचार्ज भी हैं। वो फॉरेन सेल के कन्वीनर भी रहे हैं। विजय जॉली साकेत से साल 2003-2008 के बीच विधायक रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed