फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader tamilisai soundarajan nominated pm modi for noble peace prize 2019 for ayushman bharat

भाजपा नेता ने मांगा पीएम मोदी के लिए नोबेल शांति पुरस्कार, लोगों से भी की अपील

Tue, 25 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Tue, 25 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
BJP leader tamilisai soundarajan nominated pm modi for noble peace prize 2019 for ayushman bharat
narendra modi

तमिलनाडु की भाजपा अध्यक्ष डॉ. तमिलसाईं सुंदरराजन ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत' शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नामित किया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए उनके इस नामांकन में लोगों से भी शामिल होने की अपील की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि तमिलसाईं सुंदरराजन के पति प्रोफेसर पी. सुंदरराजन ने भी पीएम मोदी को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया है। उनके पति एक निजी विश्वविद्यालय में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि तमिलसाईं सुंदरराजन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी भेंट कर चर्चा में आई थीं। उन्होंने चेन्नई के नगर निकाय द्वारा चलाए जाने वाले सरकारी अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी भेंट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हाल ही में एक ऑटो ड्राइवर की पिटाई को लेकर भी वो चर्चा में रहीं थीं। दरअसल, चेन्नई के सैदापेट में सुंदरराजन पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थीं। इसी बीच एक ऑटो ड्राइवर ने तेल की बढ़ती कीमतों में सवाल कर दिया। इसपर भाजपा नेता वी. कालीदास बिफर गए और उन्होंने ऑटो ड्राइवर को कोहनी मारते हुए धक्का देकर पीछे कर दिया, जबकि इस दौरान तमिलसाईं सुंदरराजन मुस्कुराते हुए नजर आ रहीं थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed