फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Suvendu Adhikari slams Mamata Banerjee after Sukant Majumdar's injured during lathicharge

West Bengal: ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का निशाना, कहा- मजूमदार की हालत के लिए सीएम ही जिम्मेदार

Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार के साथ दुर्व्यवहार किया है। यह जानबूझकर किया गया है। इन सबकी जिम्मेदार ममता बनर्जी है। वहां, सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे। सुकांत को मारने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
BJP Leader Suvendu Adhikari slams Mamata Banerjee after Sukant Majumdar's injured during lathicharge
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल में भाजपा और सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ निशाना साधा और उनकी आलोचना की। गौरतलब है कि हाल ही में संदेशखाली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष ने मजूमदार की स्थिति का जिम्मेदार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ठहराया है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार के साथ दुर्व्यवहार किया है। यह जानबूझकर किया गया है। इन सबकी जिम्मेदार ममता बनर्जी है। वहां, सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे। सुकांत को मारने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। सुकांत की हिरासत अवैध है। सुकांत फिलहाल आईसीयू में हैं। वे लगातार उल्टियां कर रहे हैं। वह खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। 

विज्ञापन

राज्यपाल ने केंद्र भेजी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय लोग अपने आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया जाए। रिपोर्ट में बोस ने कहा कि मैंने संदेशखाली का दौरा किया और पीड़ितों से बात की है। संदेशखाली की स्थिति बहुत गंभीर है। यह निंदनीय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं, झींगा पालन के लिए लोगों की जमीन हड़पी जा रही है। थाने में दर्ज कराई गई शिकायतों को वापस लेने के लिए ग्रामीणों को मजबूर किया जा रहा है। जिम्मेदार अफसर ग्रामीणों को न्याय दिलाने में विफल रहे। लोकतांत्रिक समाज के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। राज्यपाल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में शाहजहां शेख के समर्थकों का भी नाम है, जो कथित तौर पर संदेशखाली में अत्याचार में लिप्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं का प्रदर्शन 
संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की भी मांग की है। बता दें कि पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed