{"_id":"60bf154852b48446325d2f0e","slug":"bjp-leader-suvendu-adhikari-meet-union-home-minister-amit-shah-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सुवेंदु अधिकारी अमित शाह से मिले, पीएम मोदी से भी मिलने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुलाकात: बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सुवेंदु अधिकारी अमित शाह से मिले, पीएम मोदी से भी मिलने की संभावना
Tue, 08 Jun 2021 01:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:36 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के बाद पहली बार राज्य के मुख्य विपक्षी दल के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहली गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके अलावा कई अन्य नेताओं से भी मिले।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी ने मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद शाह से अधिकारी की यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की। दिल्ली दौरे के दौरान अधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी। ममता बनर्जी को हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी का सियासी कद काफी हद तक बढ़ा है।
विज्ञापन
Delhi | Leader of Opposition in the West Bengal Assembly and BJP MLA Suvendu Adhikari called on Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/O2IFEJq9N1
— ANI (@ANI) June 8, 2021
विज्ञापन
पीएम की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के शामिल होने पर ममता बनर्जी ने उठाया था सवाल
गौरतलब है कि मोदी और ममता के बीच चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण हुए नुकसान की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में अधिकारी की मौजूदगी से तृणमूल नेता नाराज हो गईं थी। इसके कुछ दिनों बाद ही अधिकारी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी उक्त बैठक में देर से पहुंची थीं और चक्रवात के नुकसान संबंधी रिपोर्ट देकर वहां से चली गई थीं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चक्रवात तूफान पर पीएम मोदी की बैठक में विपक्षी नेता के शामिल होने का कोई मतलब नहीं था। बता दें कि भाजपा बंगाल में 3 से 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बन गई है।