फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Suvendu Adhikari files RTI over Kolkata building collapse

Kolkata: मेटियाब्रुज में इमारत ढहने के मामले में सुवेंदु अधिकारी ने दायर की RTI, मांगी ये जानकारी

Thu, 21 Mar 2024 10:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु ने आरोप लगाया कि इस हादसे के बाद कोलकाता नगर निगम की तैयारियों की कमी पूरी तरह उजागर हो गई है। 
 

विज्ञापन
BJP leader Suvendu Adhikari files RTI over Kolkata building collapse
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में सोमवार को पांच मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी, जिसमें कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए थे। अब इस मामले को लेकर भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत एक आवेदन दायर किया है। 
विज्ञापन


नगर निगम की तैयारियां उजागर
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु ने आरोप लगाया है कि इस हादसे के बाद कोलकाता नगर निगम की तैयारियों की कमी पूरी तरह उजागर हो गई है। 

उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता होने के नाते मैंने बिल्डिंग प्लान को मंजूरी देने, उसे खारिज करने, कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने, अवैध इमारतों की पहचान आदि की प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।'
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी कहा कि जानकारी से अवैध इमारतों से उत्पन्न खतरे का आकलन करने में मदद मिलेगी, जिन्हें बिना अनुमति के बनाया गया है।

यह मांगी जानकारी
राज्य के लोक सूचना अधिकारी के पास दायर आरटीआई याचिका में एक जनवरी, 2010 और 18 मार्च, 2024 के बीच स्वीकृति योजना प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत आवेदनों की संख्या और उनमें से कितने स्वीकृत और अस्वीकार किए गए जैसे विवरण मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने किया था दौरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची थीं। उन्हें हाल ही में सिर पर चोट लगी थी। सीएम ने सिर पर पट्टी बंधे होने के बावजूद आला-अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया था और इस पर जानकारी ली थी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। साथ ही मृतक और घायल व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed