{"_id":"639766d27d57fa6fed5bda34","slug":"bjp-leader-suvendu-adhikari-attacks-on-without-naming-dilip-ghosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिलीप घोष पर कसा तंज, कहा- मॉर्निंग वॉक पर मीडिया में कुछ नहीं कहता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिलीप घोष पर कसा तंज, कहा- मॉर्निंग वॉक पर मीडिया में कुछ नहीं कहता
Mon, 12 Dec 2022 11:07 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:07 PM IST
सार
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो कुछ भी मेरे दिमाग में आता है उसे तुरंत कहने की आदत नहीं है। मैं सुबह की सैर के दौरान कोई टिप्पणी नहीं करता। मैं अच्छी तरह से सोच समझकर टिप्पणी करता हूं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल भाजपा में एक बार फिर आंतरिक कलह सामने आ रही है। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि उनको मॉर्निंग वॉक पर मीडिया को बयान देने की आदत नहीं है।
विज्ञापन
नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु कोलकाता के हाजरा चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए बोले कि जो कुछ भी मेरे दिमाग में आता है उसे तुरंत कहने की आदत नहीं है। मैं सुबह की सैर के दौरान कोई टिप्पणी नहीं करता। मैं अच्छी तरह से सोच समझकर टिप्पणी करता हूं।
विज्ञापन
हालांकि, सुवेंदु की टिप्पणी पर घोष ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। दिलीप घोष ने कहा कि मेरे पास इस मुद्दे पर कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने जो कहा और वह उनके द्वारा बेहतर ढंग से समझाया जा सकता है कि वह क्या कहना चाह रहे थे। हालांकि उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद को अपनी पार्टी में किसी से भी बड़ा समझते हैं। यह दुखद है कि भाजपा के एक पूर्व राज्य प्रमुख और पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बैठे नेता का इस तरह उपहास किया गया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों घोष और अधिकारी के बीच अनबन की खबरें आईं थीं लेकिन दोनों ने बार-बार ऐसे किसी भी दावे को खारिज कर दिया था। वहीं कुछ दिन पहले ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात के बाद दिलीप घोष ने तंज कसा था।