फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Shatrughan Sinha read out praises of Kejriwal, BJP workers angry

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल की तारीफ में पढ़े कसीदे, भाजपा कार्यकर्ता हुए नाराज

Fri, 24 Aug 2018 11:02 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Shatrughan Sinha read out praises of Kejriwal, BJP workers angry
Shatrughan Sinha

अपने बयानों के कारण भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक नेता की तारीफ करते हुए उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आप इन्हें मजबूत कीजिए। इनके मजबूत होने से केजरीवाल को ताकत मिलेगी और अगर केजरीवाल मजबूत होंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केजरीवाल सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। पूरे देश में इन अच्छे कामों का अनुसरण किया जाना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों की भावनाओं को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। जनता भी उनके काम को देख रही है और आने वाले समय में उन्हें इसका फायदा भी मिलेगा। 
विज्ञापन


भाजपा से अपने खट्टे-मीठे रिश्तों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा 2019 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों को जीतने के लिए अभी से पूरी कोशिश में लगी है। इस बार भाजपा के सामने आम आदमी पार्टी के रुप में बड़ी चुनौती है। कांग्रेस भी वापसी की मजबूत कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समय में भाजपा सांसद का आम आदमी पार्टी के पक्ष में बयानबाजी करना पार्टी को असहज करने वाला है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडेय उत्तर-पूर्व सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर पिछले आम चुनाव में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को सफलता मिली थी।    

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
हालांकि इस कार्यक्रम में शामिल होने आए शत्रुघ्न सिंहा को अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। सिन्हा को काले झंडे दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें यह जवाब देना चाहिए कि जब पूरे देश में राशन बांटने के लिए सरकारें ई-पोस तकनीकी का सहारा ले रही हैं तो केजरीवाल सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा इस बात का भी जवाब दें कि दिल्ली में जो 2.90 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं, उनका राशन अब तक किस आप नेता की जेब में जा रहा था। 

मैनुअल स्कैवेंजिंग से मिलेगी निजात   
पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मैनुअल स्कैवेंजर्स के लिए आयोजित स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम को दिल्ली सरकार ने आयोजित किया था और इसका उद्देश्य मैनुअल स्कैवेंजर्स को स्किल करके उन्हें इस कार्य से हटाना था।


इस अवसर पर उपस्थित दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक सभ्य समाज पर कलंक के जैसा काम है और उनकी कोशिश है कि जल्दी से जल्दी यह कार्य दिल्ली में बंद हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी ही उच्चकोटि की मशीनें खरीदकर स्कैवेंजिंग का पूरा काम मशीनों से करवाएगी और मैनुअल स्कैवेंजिंग से पूरी तरह निजात मिल सकेगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed