फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader share stage with history sheeter Silent Sunil Opposition said he is going to join bjp

Karnataka: भाजपा नेताओं संग मंच पर दिखा हिस्ट्रीशीटर, विपक्षी नेता बोले- BJP शामिल होने जा रहा अपराधी

Tue, 29 Nov 2022 04:08 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 04:08 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील का पार्टी में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं इस मामले पर सभी नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन
BJP leader share stage with history sheeter Silent Sunil Opposition said he is going to join bjp
हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों काफी उबाल है। भाजपा नेताओं के संग हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील के दिखने से विपक्षी पार्टियां खूब हमलावार हैं। इस बीच विपक्षी पार्टियों समेत सोशल मीडिया पर लोगों ने यह सवाल पूछने शुरू कर दिए कि हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहा है। लेकिन अब भाजपा ने इस बात का खंडन किया है।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर की भाजपा में शामिल होने की अफवाह
हिस्ट्रीशीटर के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को दरकिनार करते हुए कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को कहा कि साइलेंट सुनील की भाजपा में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि रविवार को अपराधी सुनील सांसद पीसी मोहन और तेजस्वी सूर्या के अलावा विधायक उदय गरुड़हर सहित भाजपा के कई नेता एक रक्तदान शिविर में साथ नजर आया था। वहीं सुनील पर अभी भी कई मुकदमे चल रहे हैं। वह कई साल तक पुलिस की नजर से दूर रहा।
विज्ञापन


 नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बेंगलुरु शहर में साइलेंट सुनील ने एक रक्तशिविर कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें कुछ भाजपा नेता शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे कि पार्टी नेताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊद इब्राहिम भाजपा में शामिल हो सकता है
नलिन कुमार कतील ने कहा कि पार्टी चरमपंथियों, आतंकवादी गतिविधियों के समर्थकों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को किसी भी पार्टी में शामिल नहीं करेगी। वहीं कांग्रेस ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। सभी वांछित अपराधी अब भाजपा में होने जा रहे हैं। अब भाजपा एक और उपद्रवी को पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि एक अंडरवर्ल्ड अपराधी दाऊद इब्राहिम भाजपा में शामिल हो सकता है और संत बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed