फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader Shahnawaz Hussain suffered cardiac arrest and was admitted to Lilavati Hospital in Mumbai

मुंबई: शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा; लीलावती अस्पताल में कराए गए भर्ती

Tue, 26 Sep 2023 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 26 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
BJP leader Shahnawaz Hussain suffered cardiac arrest and was admitted to Lilavati Hospital in Mumbai
शहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनावाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है और फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है।

 

लीलावती अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर ने बताया, डॉक्टरों की टीम ने शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की, ताकि संकरी अथवा बंद हो चुकी रक्त वाहिकाएं दिल तक खून की आपूर्ति कर सकें। डॉ. पारकर ने कहा, शाम करीब 4.30 बजे उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुझे शाहनवाज हुसैन को लीलावती अस्पातल में भर्ती करने के लिए फोन किया। जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। कार्डियोलॉजिस्ट सुरेश विजन ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। उनके हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

बताते हैं कि शाहनवाज हुसैन बांद्रा में विधायक व मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे। शेलार ही उन्हें लीलावती अस्पताल ले गए थे। इससे पहले शाहनवाज को अगस्त में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह इस समय भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। शाहनवाज बिहार सरकार के अलावा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed