{"_id":"620cd6e17aa38e3dcc28c871","slug":"bjp-leader-said-that-cong-stop-daydreaming-about-forming-govt-in-goa-with-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022: भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- गोवा में सरकार बनाने के सपने देखना बंद करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022: भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- गोवा में सरकार बनाने के सपने देखना बंद करें
Wed, 16 Feb 2022 04:31 PM IST
निधि पाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:31 PM IST
सार
गोवा में 14 फरवरी को भारी संख्या में हुए मतदान के बाद भाजपा नेता ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गोवा में सरकार बनाने का सपना नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
बीजेपी नेता सदानंद शेत तनवड़े
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में हुए भारी मतदान के बाद भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखी बयानबाजी की। भाजपा नेता सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि कांग्रेस को गोवा में बहुमत के साथ सरकार बनाने के बारे में सपने देखना बंद कर देना चाहिए।
दरअसल, बीते मंगलवार को कांग्रेस ने दावा किया था 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ उसके गठबंधन को बहुमत मिलेगा। वहीं भाजपा को राज्य में 10 से भी कम सीटें मिलेंगी। गोवा के भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता डरे हुए थे और इसलिए इस तरह के बयान दे रहे थे।
तनवड़े ने कहा कि गोवा में हुए भारी मतदान से यह संकेत मिला है कि गोवा में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने मतदान को लेकर अनुमानित निर्णय दिया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को सपने देखना बंद कर देना चाहिए। सत्ता के लिए उनका लालच उनके बयानों में साफ झलकता है। तनवड़े ने कहा कि हमारी जीत और कांग्रेस की हार 10 मार्च को स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी जीत के बारे में सपने देखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें यह नहीं कहना चाहिए कि भाजपा एक अंक में सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत निश्चित है। दरअसल 14 फरवरी को गोवा में 78.94 फीसदी मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 10 मार्च को होनी है।