फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader Nitesh Rane tweets shiv Sena leader Chandrakant Khaire photo with cash in his hand

BJP vs Shiv Sena: नितेश राणे ने हाथ में नकदी लिए शिवसेना नेता की तस्वीर पोस्ट की, चंद्रकांत खैरे ने शिकायत दर्ज कराने की दी धमकी

Thu, 09 Jun 2022 08:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 08:14 PM IST
सार

राणे ने जो तस्वीर पोस्ट की है वो ऊपर से ली गई थी। उसमें स्पष्ट रूप से किसी का चेहरा नहीं दिखता है। जिसमें मराठी में कैप्शन लिखा है - 'विराट सभा का फॉर्मूला' साथ लिखे कैप्शन से वह संकेत दे रहे हैं कि ठाकरे की रैली में लोगों को शामिल होने के लिए पैसे दिए गए हैं।

विज्ञापन
bjp leader Nitesh Rane tweets shiv Sena leader Chandrakant Khaire photo with cash in his hand
नितेश राणे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में वार-पलटवार लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा विधायक नितेश राणे ने बृहस्पतिवार को शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवसेना नेता की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में वह हाथ में कथित रूप से नोटों की गड्डियां लिए हुए हैं। इसके अलावा फोटो में कुछ लोगों ने उन्हें घेर रखा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'विराट सबेचा फॉर्मूला'।

विज्ञापन


पैसे देकर जनसभा में लोगों को बुलाने का आरोप
गौरतलब है कि बुधवार को औरंगाबाद के मराठवाड़ा संस्कृतिक मंडल मैदान में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनसभा की थी। उनकी जनसभा के एक दिन बाद ही भाजपा नेता ने ये हमला किया है। राणे ने जो तस्वीर पोस्ट की है वो ऊपर से ली गई थी। उसमें स्पष्ट रूप से किसी का चेहरा नहीं दिखता है। जिसमें मराठी में कैप्शन लिखा है - 'विराट सबेचा फॉर्मूला' साथ लिखे कैप्शन से वह संकेत दे रहे हैं कि ठाकरे की रैली में लोगों को शामिल होने के लिए पैसे दिए गए हैं।
विज्ञापन


चंद्रकांत खैरे बोले-पुरानी है तस्वीर
भाजपा नेता नीतेश राणे के ट्वीट को लेकर शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने सफाई देते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने राणे द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को पुरानी तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा कि जनसभा वाले दिन की मेरी पोशाक अलग है। फोटो में मेरे बालों का रंग देखिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राणे की ओर से ट्वीट की गई तस्वीर पांच-10 साल पहले की है। उन्होंने बताया कि उस समय किसी ने मुझसे मंदिर निर्माण के लिए पैसे लिए थे, तब वह तस्वीर ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि वे इस संदर्भ में पुलिस आयुक्त से मुलाकात करके उनसे इस संबंध में मामला दर्ज करने के लिए कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा को ऐसे झूठे दावे नहीं करने चाहिए। बुधवार को हुई जनसभा में अपनी जेब से खर्च कर रैली में आए थे।  

देशमुख से जुड़े धनशोधन मामले में वाजे बनना चाहता है गवाह
बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सरकारी गवाह बनना चाहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को विशेष अदालत में इसे लेकर अर्जी दायर की है। इसके जरिए उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख समेत अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले में सरकारी गवाह बनने और माफी का अनुरोध किया है।
वाजे की यह अर्जी सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में सरकारी गवाह बनने की उसकी याचिका को स्वीकार किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। 


अदालत ने संजय राउत को समन भेजा
भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दर्ज करायी गयी मानहानि शिकायत के मामले में सुनवाई के बाद मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने शिवसेना नेता संजय राउत को बृहस्पतिवार को समन जारी किया है। शिवड़ी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिवसेना नेता को इस मामले में चार जुलाई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed