{"_id":"611eec378ebc3e79df33b10b","slug":"bjp-leader-narayan-rane-said-the-time-of-thackeray-government-is-over-now-bjp-will-come-to-power-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: राणे ने शिवसेना पर बोला हमला, कहा- ठाकरे सरकार का समय समाप्त, अब महाराष्ट्र में आएगी भाजपा की सत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: राणे ने शिवसेना पर बोला हमला, कहा- ठाकरे सरकार का समय समाप्त, अब महाराष्ट्र में आएगी भाजपा की सत्ता
Fri, 20 Aug 2021 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:11 AM IST
सार
- शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे
- फोटो : BBC
विस्तार
महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार का समय समाप्त हो चुका है। अब राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी। बृहस्पतिवार को मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि लोगों को उकसाने की बजाए खुद सामने आएं। उन्हें जैसे को तैसा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
मुंबई में शिवसेना के खिलाफ गरजे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे
शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान नारायण राणे मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 32 साल से सत्तासीन शिवसेना के खिलाफ जमकर गरजे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब शिवसेना के 32 साल के पाप का घड़ा फूटेगा और अगले साल फरवरी में होने वाले बीएमसी चुनाव में भाजपा सत्ता में आएगी। बता दें कि अबकी बार बीएमसी चुनाव में जोरदार मुकाबले की संभावना है। क्योंकि भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से शिवसेना को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
इस बीच, शिवसेना सांसद विनायक राउत ने दादर स्थित शिवाजी पार्क में बने ठाकरे स्मारक पर राणे के जाने का विरोध किया। लेकिन बाद में उनके तेवर ढीले पड़ गए। शिवसेना विधायक सदा सरवणकर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से राणे के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके स्मारक पर जाने से रोकने के लिये कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है।
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे शिवाजी पार्क के पास स्थित विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) के स्मारक पर भी गए। राणे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी हूं। उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल कर मेरा मान बढ़ाया।