फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Mukul Roy blame on Mamata government of phone tapping

ममता सरकार पर भाजपा नेता मुकुल राय ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप

Thu, 11 Oct 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 11 Oct 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Mukul Roy blame on Mamata government of phone tapping

भाजपा नेता मुकुल राय ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अवैध तरीके से अपना फोन टेप करने का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ कथित बातचीत के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राय ने बुधवार को यह आरोप लगाया। मुकुल राय संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने फोन टेप करने के इस मामले में अदालत का रुख किया है। यह केस अब न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। बता दें कि राय ने इस मसले पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक केस दायर किया है। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी पुलिस पर बंगाल के भाजपा नेताओं के फोन टेप करने के आरोप लगाए हैं। वायरल होने वाले ऑडियो में से एक में राय कथित रूप से चार आईपीएस अधिकारियों को डराने के लिए उन पर सीबीआई की ओर से निगरानी को लेकर विजयवर्गीय से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात करने के लिए कह रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरे में वह विजयवर्गीय से कह रहे हैं कि नारदा स्टिंग करने वाले पत्रकार ने उनसे कहा है कि उसके पास एक ऐसी डाक्यूमेंट्री है जो तृणमूल कांग्रेस को खत्म कर देगी। वहीं, राज्य के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अनुज शर्मा ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनको ऐसी किसी फोन टेपिंग के बारे में जानकारी नहीं है। वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed