{"_id":"5ffb3a478ebc3e2e7c28206c","slug":"bjp-leader-locket-chatterjee-attacks-on-tmc-kalyan-banerjee-statement-on-goddess-sita","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः टीएमसी नेता ने दिया माता सीता पर विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः टीएमसी नेता ने दिया माता सीता पर विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार
Sun, 10 Jan 2021 11:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के रविवार को माता सीता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से भारतीय जनता पार्टी बेहद खफा है। भाजपा की ओर से उसकी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कल्याण बनर्जी के बयान को गलत बताया है।
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि टीएमसी को पश्चिम बंगाल की तुष्टिकरण की राजनीति पसंद है। इसलिए वह हमारी परंपरा, रामायण और महाभारत का अपमान कर रहे हैं, जिसे हम बचपन से ही पढ़ते आ रहे हैं। लोग उन्हें 2021 में जवाब देंगे। महिला सीएम होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा रेप होते हैं। उन्हें पहले अपने राज्य को देखना चाहिए और फिर यूपी, राजस्थान या बिहार को देखना चाहिए।
विज्ञापन
बनर्जी का विवादित बयान
बता दें कि बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सीता राम के पास जाकर बोलीं कि मेरा सौभाग्य था कि रावण ने मेरा हरण किया। अगर तुम्हारे भगवाधारी चेलों ने मेरा हरण किया होता तो मेरा हाल यूपी के हाथरस जैसा होता।
विज्ञापन
मुफ्त वैक्सीन पर राजनीति कर रही हैं ममता
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने केंद्र की योजनाओं का नाम बदला और उन्हें अपने नाम से चलाया। वह चुनाव से पहले टीकाश्री या ममताश्री के रूप में नाम बदलकर टीके का प्रचार करना चाहती हैं। इसकी जरूरत नहीं है।
Despite there being a woman CM, the highest number of rapes occur in West Bengal. He should first look at his own state and then see UP, Rajasthan or Bihar: Locket Chatterjee, BJP MP on TMC MP Kalyan Banerjee's statement on goddess Sita https://t.co/KmD4LzIj7f
— ANI (@ANI) January 10, 2021
पश्चिम बंगालः टीएमसी नेता ने दिया माता सीता पर विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार