फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Locket Chatterjee attacks on TMC Kalyan Banerjee statement on goddess Sita

पश्चिम बंगालः टीएमसी नेता ने दिया माता सीता पर विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार

Sun, 10 Jan 2021 11:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Locket Chatterjee attacks on TMC Kalyan Banerjee statement on goddess Sita
लॉकेट चटर्जी - फोटो : ANI

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के रविवार को माता सीता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से भारतीय जनता पार्टी बेहद खफा है। भाजपा की ओर से उसकी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कल्याण बनर्जी के बयान को गलत बताया है।

विज्ञापन


लॉकेट चटर्जी ने कहा कि टीएमसी को पश्चिम बंगाल की तुष्टिकरण की राजनीति पसंद है। इसलिए वह हमारी परंपरा, रामायण और महाभारत का अपमान कर रहे हैं, जिसे हम बचपन से ही पढ़ते आ रहे हैं। लोग उन्हें 2021 में जवाब देंगे। महिला सीएम होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा रेप होते हैं। उन्हें पहले अपने राज्य को देखना चाहिए और फिर यूपी, राजस्थान या बिहार को देखना चाहिए।
विज्ञापन


बनर्जी का विवादित बयान
बता दें कि बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सीता राम के पास जाकर बोलीं कि मेरा सौभाग्य था कि रावण ने मेरा हरण किया। अगर तुम्हारे भगवाधारी चेलों ने मेरा हरण किया होता तो मेरा हाल यूपी के हाथरस जैसा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त वैक्सीन पर राजनीति कर रही हैं ममता
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने केंद्र की योजनाओं का नाम बदला और उन्हें अपने नाम से चलाया। वह चुनाव से पहले टीकाश्री या ममताश्री के रूप में नाम बदलकर टीके का प्रचार करना चाहती हैं। इसकी जरूरत नहीं है।

 

पश्चिम बंगालः टीएमसी नेता ने दिया माता सीता पर विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed