{"_id":"5b2e20224f1c1bda6e8b98a6","slug":"bjp-leader-lal-singh-chaudhary-warns-journalists-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: भाजपा नेता ने पत्रकारों को दी चेतावनी- भाईचारा चाहते हो तो गलत माहौल न बनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर: भाजपा नेता ने पत्रकारों को दी चेतावनी- भाईचारा चाहते हो तो गलत माहौल न बनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी लाल सिंह ने शनिवार को कश्मीर के पत्रकारों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पत्रकार कश्मीर में गलत माहौल बना रहे हैं। उन्हें एक रेखा खींचनी होगी और ऐसी गतिविधियों से दूर रहना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'पत्रकारों को निर्धारित करना होगा कि उन्हें ऐसे माहौल को आगे बढ़ाना है या नहीं। ऐसे माहौल में जिसमें शुजात बुखारी की हत्या हुई। पत्रकारों को एक रेखा खींचने की जरूरत है ताकि सभी भाईचारे और शांति के साथ रहे सके।'
विज्ञापन
BJP leader Lal Singh Chaudhary says in Jammu, "journalists of Kashmir created a wrong environment there. You should draw a line in journalism, so that brotherhood is maintained & there is progress" (22.06.18) pic.twitter.com/8TXaU3rPaZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 23, 2018
बता दें कि बीते 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार तथा अंग्रेजी अखबार राइजिंग कश्मीर के एडिटर इन चीफ शुजात बुखारी की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। शाम करीब सात बजे शुजात जैसे ही प्रेस एन्क्लेव से जैसे ही वह अपनी गाड़ी से जाने लगे तो आतंकियों ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।