{"_id":"623f206749d433585c7d7511","slug":"bjp-leader-kirit-somaiya-challenged-cm-uddhav-thackeray-to-save-resort-linked-to-minister-anil-parab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयानबाजी: किरीट सोमैया ने सीएम ठाकरे को दी चुनौती, कहा- मंत्री अनिल परब के रिसॉर्ट पर कार्रवाई को रोककर दिखाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बयानबाजी: किरीट सोमैया ने सीएम ठाकरे को दी चुनौती, कहा- मंत्री अनिल परब के रिसॉर्ट पर कार्रवाई को रोककर दिखाएं
Sat, 26 Mar 2022 07:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:47 PM IST
सार
भाजपा नेता सोमैया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देता हूं कि अनिल परब के रिसॉर्ट को गिराए जाने से बचाएं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शिव सेना के दिन जा रहे हैं।
विज्ञापन
किरीट सौमैया
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दापोली शहर में मंत्री अनिल परब से जुड़े अवैध रूप से निर्मित रिसॉर्ट को ध्वस्त होने से बचाने के लिए सीएम ठाकरे को चुनौती दे डाली। पूर्व सांसद और भाजपा नेता सोमैया ने रत्नागिरी जिले के दापोली में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने अनिल परब से जुड़े रिसॉर्ट को गिराने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला पुलिस ने कानून और व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए उन्हें एक नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता सोमैया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देता हूं कि अनिल परब के रिसॉर्ट को गिराए जाने से बचाएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि इसे नीचे गिराया जाए। मैं आपको बता रहा हूं कि इन लोगों के दिन गिने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नीलेश राणे भी थे। सोमैया हथौड़े की प्रतिकृति लिए नजर आए।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने आगे कहा कि मैं पहले ही शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर के एक बंगले को गिराने में कामयाब हो चुका हूं। यहां परब के रिसॉर्ट के साथ भी ऐसा ही होगा। वहीं, स्थानीय राकांपा और शिवसेना नेताओं ने सोमैया की दापोली यात्रा का विरोध करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन प्रभावित होगा। शिवसेना के स्थानीय सांसद विनायक राउत ने कहा कि चाहे कोई भी हम पर हमला करे, हम झुकेंगे नहीं। सोमैया का एजेंडा दुर्भावनापूर्ण है और हम आसानी से हार नहीं मानेंगे। हम इसका जमकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि सोमैया को विरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए। देसाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह किसी कानून का उल्लंघन करते हैं तो परिणाम भुगतने होंगे। उन्हें पुलिस पर भरोसा करना चाहिए और उनके साथ सहयोग करना चाहिए।
एक अधिकारी ने बताया कि रत्नागिरी पुलिस ने भाजपा नेता किरीट सोमैया को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है। धारा 149 के तहत पुलिस संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए हस्तक्षेप कर सकती है।
उन्होंने कहा कि सोमैया के बयान (रिजॉर्ट को ध्वस्त करने की उनकी योजना के बारे में) से जिले में कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है, इसलिए हमने उन्हें किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है। उन्होंने आगे बताया कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
अनिल परब महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री हैं, उन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का करीबी भी माना जाता है। वे रिसॉर्ट से किसी भी संबंध को लेकर इनकार कर चुके हैं। उन्होंने साफ किया था कि कथित तौर पर आवश्यक अनुमति के बिना बनाया गए रिसॉर्ट से उनका कोई लेना देना नहीं है।