{"_id":"66d74cd4b662d76eb30d681c","slug":"bjp-leader-ghatge-joins-sharad-pawar-s-party-ahead-of-maharashtra-polls-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: BJP नेता घाटगे NCP-SP में शामिल, शरद पवार बोले- शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की वजह भ्रष्टाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: BJP नेता घाटगे NCP-SP में शामिल, शरद पवार बोले- शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की वजह भ्रष्टाचार
Tue, 03 Sep 2024 11:22 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र में अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन पार्टियों की तरफ से तैयारी और नेताओं की तरफ से दल-बदल का खेल जारी है। इस कड़ी में भाजपा नेता राजे समरजीत घाटगे रांकपा (एसपी) में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
रांकपा (एसपी) में शामिल हुए राजे समरजीत घाटगे
- फोटो : X / @ghatge_raje
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता राजे समरजीत घाटगे ने राकांपा (एसपी) की सदस्यता ग्रहण की। कोल्हापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राजे समरजीत घाटगे ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया कि पिछले महीने सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने का कारण भ्रष्टाचार है।
'भ्रष्टाचार के कारण गिरी शिवाजी महाराज की प्रतिमा'
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री रह चुके पवार ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही समुद्र के सामरिक महत्व को रेखांकित किया था और सिंधुदुर्ग तथा अन्य समुद्री किलों का निर्माण कराया था। यह देखना चौंकाने वाला था कि कुछ महीने पहले ही बनी प्रतिमा ढह गई जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया था।
सीएम ने इसके लिए हवाओं को ठहराया जिम्मेदार- पवार
शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के लिए तेज हवाओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा है, जिसे राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने साठ साल पहले स्थापित किया था और वह प्रतिमा आज भी मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
'सत्ता में बैठे लोग बेशर्मी से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं'
राकांपा (एसपी) अध्यक्ष ने दावा किया कि राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार के कारण गिरी। उन्होंने कहा, आज सत्ता में बैठे लोग बेशर्मी से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, यहां तक कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में भी..... और यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि वे (फिर से) राज्य की बागडोर न थाम लें। हमने ऐसा नेतृत्व देने का फैसला किया है जो साफ-सुथरा, सदाचारी और आम लोगों के हितों की रक्षा करने में सक्षम हो।
घाटगे को विधानसभा चुनाव चुनने का किया आह्वान
इस दौरान शरद पवार ने घाटगे और उनके सहयोगियों का राकांपा (एसपी) में स्वागत किया और विश्वास जताया कि कागल के लोग घाटगे को विधानसभा के लिए चुनेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि घाटगे का मुकाबला स्थानीय विधायक और मंत्री हसन मुशरिफ से होगा जो अजित पवार के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी राकांपा के नेता हैं। वहीं पवार ने मुशरिफ का नाम लिए बगैर कहा कि पिछली बार लोगों ने उन्हें चुना लेकिन उन्होंने पाला बदल लिया। लेकिन इस बार मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन