फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Eknath Khadse sought an enquiry into a rat killing contract in fadnavis government

महाराष्ट्र सरकार पर चूहे घोटाले का आरोप, भाजपा नेता ने पूछा- 7 दिन में कैसे मार दिए 3,19,400 चूहे 

Thu, 22 Mar 2018 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई  Updated Thu, 22 Mar 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Eknath Khadse sought an enquiry into a rat killing contract in fadnavis government

महाराष्ट्र में चूहा घोटाला हुआ है। इस अनोखे घोटाले को महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता एकनाथ खडसे ने उजागर किया है। खडसे एक तरह से अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए मंत्रालय में चूहा घोटाले का आरोप लगाया है। इससे फडणवीस नई मुसीबत में फंस सकते हैं।

विज्ञापन


खडसे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि मंत्रालय में एक सप्ताह के भीतर 3 लाख, 19 हजार, 400 चूहे मारे जाने का दावा किया गया है जबकि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) 2 साल में 6 लाख चूहा मारती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा  कि पिछले दिनों मंत्रालय में जहर पीकर आत्महत्या करने वाले किसान धर्मा पाटिल ने खुद लाकर जहर पिया था या मंत्रालय में चूहे मारने के लिए लाए गए जहर को पी कर जान दी थी। इसका पता लगाया जाना चाहिए। खडसे ने विधानसभा में आरटीआई का हवाला देते हुए यह घोटाला उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा घोटाला है इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खडसे ने मुख्यमंत्री के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग के कामकाज पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीएमसी जब दो साल में छह लाख चूहे मारती है तो मंत्रालय में चूहा मारने का ठेका लेने वाली कंपनी ने एक सप्ताह में तीन लाख, उन्नीस हजार, चार सौ चूहे मारने का कारनामा कैसे कर दिखाया। 

कंपनी को चूहा मारने के लिए छह महीने का समय दिया गया था। लेकिन, उसने सात दिनों में ही यह काम खत्म कर दिया। इसका मतलब मंत्रालय में प्रतिदिन 44 हजार, 628 से ज्यादा चूहे मारे गए। रिकॉर्ड के मुताबिक मंत्रालय में प्रतिदिन 9 टन से ज्यादा चूहे मारे गए। लेकिन, इन मरे हुए चूहों को कहां और कैसे ठिकाने लगाया गया इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।


मंत्रालय में कैसे पहुंचा जहर
एकनाथ खडसे ने कहा कि जिस कंपनी को चूहे मारने का ठेका मिला था, उसके पास मंत्रालय में जहर लाने की अनुमति नहीं थी। गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना विष मंत्रालय में कैसे लाया गया। इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed