Election Result: 'सबसे बड़ा पनौती कौन?' पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद सीटी रवि ने राहुल गांधी को घेरा
पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद भाजपा नेता सीटी रवि ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए पनौती बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट पर कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता सीटी रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा, 'सबसे बड़ा पनौती कौन है ? कोई आइडिया?' अपने इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भी टैग किया है।
Who is the biggest PANAUTI ? ? ?
Any idea @RahulGandhi and @INCIndia ?विज्ञापन विज्ञापन— C T Ravi 🇮🇳 ಸಿ ಟಿ ರವಿ (@CTRavi_BJP) December 3, 2023
इस ट्वीट के बाद सीटी रवि ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की इस हार के बाद पनौती छुट्टी मनाने कहां जाएगा?'
Where is the PANAUTI going to holiday after the massive loss for CONgress ! ! !
— C T Ravi 🇮🇳 ಸಿ ಟಿ ರವಿ (@CTRavi_BJP) December 3, 2023
चुनावी परिणाम से एक दिन पहले प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, 'हर जगह पीएम मोदी की जगह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरें दिखाई जा रही है। लगता है भाजपा कल का चुनाव हारने वाली है।' सीटी रवि ने चुनावी परिणाम के बाद प्रियांक खरगे के इस पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'अब आप इसपर क्या कहेंगे?'
What do you say now, Troll Minister ? https://t.co/4pXL8yiNT6
— C T Ravi 🇮🇳 ಸಿ ಟಿ ರವಿ (@CTRavi_BJP) December 3, 2023
हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती शब्द का प्रयोग किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अच्छे भले हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। हालांकि, उनके इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी को इसके लिए सफाई पेश करने के निर्देश दिए थे।
सीटी रवि ने राहुल गांधी के इसी बयान को अब उनके खिलाफ ही पलट दिया। बता दें कि चुनावी परिणाम में जहां कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पिछड़ गई, वहीं तेलंगाना में पहली बार सत्ता में आ रही है।