फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Bawankule says Rahuls ED raid comment aimed at seeking peoples sympathy

Maharashtra: राहुल के 'ED छापा मार सकता है' वाले बयान पर BJP का वार, बावनकुले बोले- वे सहानुभूति चाहते हैं

Fri, 02 Aug 2024 08:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: बशु जैन Updated Fri, 02 Aug 2024 08:11 PM IST
सार

भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल क्यों डर रहे हैं? क्यों अफवाहें फैला रहे हैं। यह सब सहानुभूति हासिल करने के लिए किया जा रहा है। राहुल गांधी अपनी छवि चमकाने और लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP leader Bawankule says Rahuls ED raid comment aimed at seeking peoples sympathy
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ईडी की कार्रवाई के बारे में अफवाह फैलाकर राहुल गांधी लोगों की सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं। मगर उनको कुछ भी हासिल नहीं होगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद की पोस्ट को लेकर भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल क्यों डर रहे हैं? क्यों अफवाहें फैला रहे हैं। यह सब सहानुभूति हासिल करने के लिए किया जा रहा है। राहुल गांधी अपनी छवि चमकाने और लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नैरेटिव सेट करने के लिए नाटक कर रहे हैं। लेकिन उनको सहानुभूति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


300 लोगों की जान चली गई और वह राजनीति कर रहे हैं: सरमा
राहुल गांधी के ईडी वाले बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगर मेरे निर्वाचन क्षेत्र में किसी त्रासदी के कारण 300 लोग मर गए होते, तो मुझे ईडी की याद नहीं आती। 300 लोगों की जान चली गई है और वह राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर था। अगले सप्ताह फिर से झारखंड आने की कोशिश करूंगा। मैं राज्यपाल को संथाल दौरे के अनुभव और स्थिति से अवगत कराऊंगा। हम तय करेंगे कि पीड़ित परिवार और छात्रों को न्याय मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहा था राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एकिस पर पोस्ट करते हुए कहा, "जाहिर है कि दो में से एक को मेरा चक्रव्यूह वाला बयान पसंद नहीं आया होगा। ईडी के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। मैं बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। मेरी तरफ से चाय और बिस्किट। राहुल गांधी ने कमल के चिह्न को प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21 वीं सदी का नया चक्रव्यूह रचा गया है। उन्होंने आगे कहा, "कुरुक्षेत्र में हजारों साल पहले छह लोगों ने अभिमन्यु को चंक्रव्यूह में फंसाकर मार डाला था। मैंने थोड़ा रिसर्च किया और पाया कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है कमल का निर्माण। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है। 


21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा गया है। प्रधानमंत्री इसका चिह्न अपने सीने पर पहनते हैं। जो अभिमन्यु के साथ किया गया, वही अब जेश की जनता के साथ किया जा रहा है। अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। आज छह लोग चक्रव्यूह के केंद्र में है। आज छह लोग भारत को चला रहे हैं।- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, मोहन भागवत, अंबानी और अदाणी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्ष ने मध्यम वर्ग पर वार किया है। जो चक्रव्यूह केंद्रीय सरकार रच रही है, वह करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed