फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp leader attack on arvind kejriwal over signature bridge issue

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, केजरीवाल को बताया लातों का भूत

Tue, 06 Nov 2018 06:44 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader attack on arvind kejriwal over signature bridge issue
kejriwal - फोटो : PTI
भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच एक भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल को लातों का भूत करार दे दिया। भाजपा नेता राजेश भाटिया ने मंगलवार को कहा कि केजरीवाल लातों के भूत हैं और अगर वे बातों से नहीं मानते तो वे उनकी भाषा में उन्हें समझाएंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया ने यह बात अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रदर्शन करते हुए कही जहां वे अपने समर्थकों के साथ मनोज तिवारी पर हुए हमले का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के ऊपर आम आदमी पार्टी नेता अमानतुल्लाह खान के द्वारा किये गए कथित हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाटिया ने कहा कि मनोज तिवारी पूर्वांचल समाज के आइकॉन नेता हैं। लोग उन्हें आदर्श की तरह देखते हैं। आप नेता के द्वारा उनके ऊपर हमला करना पूरे पूर्वांचली समुदाय का अपमान है। उन्होंने पूरे पूर्वांचली समुदाय से केजरीवाल को जवाब देने को कहा। उन्होंने केजरीवाल से अमानतुल्लाह खान को पार्टी से बर्खास्त करने की अपील भी की। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर आप और भाजपा में जंग चल रही है। आप हमेशा भाजपा पर आरोप लगाती रहती है कि केंद्र की भाजपा  सरकार उसे दिल्ली में काम नहीं करने दे रही है तो वहीं भाजपा का आरोप है कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख आप नेता केंद्र सरकार को दोषी ठहराते रहते हैं। एमसीडी और दिल्ली सरकार के बीच काम को लेकर जंग चलती ही रहती है। सबसे नई लड़ाई सिग्नेचर ब्रिज को बनाने के लिए श्रेय लेने को लेकर हुआ जिसमें दोनों पार्टी के नेताओं में हाथापाई हो गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed