फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp jp nadda organizational appointment three faces got new responsibility

भाजपा ने कीं संगठनात्मक नियुक्तियां, इन तीन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी  

Thu, 31 Dec 2020 04:52 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
bjp jp nadda organizational appointment three faces got new responsibility
भाजपा - फोटो : पीटीआई

भाजपा ने गुरुवार को संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जबकि एक अन्य सह-संगठन मंत्री के रूप में ही जिम्मेदारी संभाल रहे वी. सतीश को नवसृजित पद ‘संगठक’ पर नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


तीसरे सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे लेकिन उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वह अब मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे।भाजपा ने एक बयान जारी कर इन संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी। ये तीनों नेता भाजपा में संगठन महामंत्री बी एल संतोष के अधीन सह- संगठन मंत्री के पद पर थे।
विज्ञापन

 


मालूम हो कि भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बहुत अहम होता है। संगठन महामंत्री मूलत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूर्णकालिक प्रचारक होता है और वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच कड़ी के रूप में काम करता है।

शिव प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे। नए बदलावों के बाद वे पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे ही साथ ही मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी अब उनके जिम्मे होगा। उनके कार्यक्षेत्र का मुख्य केंद्र भोपाल होगा। इस नियुक्ति से पहले सौदान सिंह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार और झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को देखते थे। सिंह अब केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे। उनका केंद्र रायपुर था जो अब चंडीगढ़ कर दिया गया है।


सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले वह राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी के कामकाज को देखते थे। उनका केंद्र दिल्ली रहेगा।

अब चूंकि सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वी सतीश के लिए ‘संगठक’ का पद सृजित कर उन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है, भाजपा संगठन में इससे सह-संगठन मंत्री के दो पद खाली हुए हैं। इन पदों पर निश्चित तौर पर ही संघ के नुमाइंदों की ही नियुक्ति होगी, इसलिए अब सबकी नजरें इसी ओर टिकी रहेंगी कि संघ भाजपा के इन महत्वपूर्ण पदों पर किनकी नियुक्ति करता है। उल्लेखनीय है कि तीनों नेता सतीश, प्रकाश और सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्णकालिक प्रचारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed