{"_id":"61105fdd8ebc3efcd81854bc","slug":"bjp-jan-ashirvad-yatra-will-be-taken-out-across-the-country-for-new-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: नए मंत्रियों के लिए देश भर में निकालेगी जन आशिर्वाद यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा: नए मंत्रियों के लिए देश भर में निकालेगी जन आशिर्वाद यात्रा
Mon, 09 Aug 2021 04:21 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 04:21 AM IST
सार
- कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश में 14 जिले हैं और दोनों मंत्री 7-7 जिलों में यात्रा निकालेंगे। तीन दिन की यह यात्रा 16 अगस्त से शुरु होगी और इसका समापन 18 अगस्त को होगा। या
विज्ञापन
bjp flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रियों के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में जन आशिर्वाद यात्रा निकालेगी। प्रदेश भाजपा ने भी इस यात्रा के लिए तैयारियां शुरु कर ली है और दिल्ली से इस यात्रा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल होंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश में 14 जिले हैं और दोनों मंत्री 7-7 जिलों में यात्रा निकालेंगे। तीन दिन की यह यात्रा 16 अगस्त से शुरु होगी और इसका समापन 18 अगस्त को होगा। यात्रा के दौरान और दिन के अंत में यात्रा के समापन पर एक जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी।
विज्ञापन
मल्होत्रा ने बताया कि हरदीप सिंह पुरी अपनी यात्रा पश्चिमी दिल्ली जिले से शुरु करेंगे जबकि मीनाक्षी लेखी अपनी यात्रा करोल बाग जिले से शुरू करेंगी। यात्रा और सभाओं में जनता को भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यों से अवगत कराने के साथ-साथ दिल्ली में ‘आप’ सरकार की ग़लत और जन विरोधी नीतियों पर भी जोरदार प्रहार किया जाएगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार दुकानदारों के कल्याण के लिए भाजपा कटिबद्ध
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की लॉकडाउन के बाद दिल्ली मे साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति देने में देरी को लेकर साप्ताहिक बाजार लगाने वालों में दिल्ली सरकार के खिलाफ नाराजगी है। इस कारण आम आदमी पार्टी हताश है। यहीं वजह है कि आम आदमी पार्टी साप्ताहिक बाजारों में निजीकृत ठेका व्यवस्था लाए जाने को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
कपूर ने कहा है कि भाजपा तीनों नगर निगम साप्ताहिक बाजार दुकानदारों के कल्याण के लियें कटिबद्ध हैं और भाजपा के शासन में साप्ताहिक बाजारों का निजीकरण नही होगा। इनकी व्यवस्था बाजार लगाने वाले स्वंय करते रहे हैं और भविष्य मे भी करते रहेंगे। भाजपा इस संदर्भ मे अघिकारियों के लाये किसी प्रस्ताव पर चर्चा भी नही होने देगी।