फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP IT Cell Head Amit Malviya attacked congress leader Rahul Gandhi for claim related to PSU

BJP vs Rahul: 'जानकारी न हो तो मिकी माउस की तरह इंटरव्यू देने पर ध्यान दें', राहुल के दावे पर बरसे अमित मालवीय

Sun, 18 Jun 2023 09:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:27 PM IST
सार

मालवीय ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि राहुल गांधी आपको बुद्धिमान दिखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि आपको इन सब चीजों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। अपने अपने पापा के सहयोगियों के साथ मिकी माउस जैसे साक्षात्कार ही दीजिए। 

विज्ञापन
BJP IT Cell Head Amit Malviya attacked congress leader Rahul Gandhi for claim related to PSU
rahul gandhi amit malviya

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा ने राहुल गांधी के उस दावे पर हमला किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में दो लाख से अधिक नौकरियां घट गई हैं। भाजपा ने इसी दावे के आधार पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें किसी मुद्दे की समझ नहीं है तो बुद्धिमान की तरह साक्षात्कार देने के बजाए, मिक्की माउस की तरह साक्षात्कार दिया करें।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने किया था दावा
राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सार्वजनिक उपक्रम भारत का गौरव थे। उपक्रम लाखों युवाओं के रोजगार का सपना हुआ करता थे। लेकिन आज वे सरकार की प्राथमिकता नहीं रहीं। अपने कुछ क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्तों को फायदा देने के लिए सरकार लाखों युवाओं के सपनों को कुचल रही है। सरकार ने दो लाख से अधिक नौकरियां समाप्त कर दी।

विज्ञापन

उपक्रमों की स्थिति कांग्रेस काल से ज्यादा बेहतर 
राहुल गांधी के इसी दावे पर भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार किया। मालवीय ने कहा कि सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों में सुधार किया है। उपक्रमों की स्थिति कांग्रेस सरकार के काल से ज्यादा बेहतर है। आपने पहले भी एचएएल, एसबीआई और एलआईसी के खिलाफ अभियान चलाया था। लेकिन जब उन्होंने अपना सुपर प्रॉफिट पोस्ट किया, तब आप देखते रह गए। 2013 में पीएसयू के कुल कर्मचारियों की संख्या 20.3 लाख थी, जबकि 2022 में बीएसएनएल और एमटीएनएल के मिलाव और एयर इंडिया के विनिवेश के बाद भी पीएसयू के कुल कर्मचारियों की संख्या 19.8 लाख थी। इसके अलावा, मिशन भर्ती के तहत सीपीएसई ने पिछले साल जून से अब तक 20 हजार नई भर्ती की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सालों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी
मालवीय ने राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए आगे कहा कि कई उपक्रमों में 2013 की तुलना में 2022 में अधिक कर्मचारी हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 79,828 कर्मचारियों की वृद्धि हुई है। महानदी कोलफील्ड्स में 36 हजार से अधिक, परमाणु ऊर्जा निगम में 22,235, कोलफील्ड्स में 17,674 और एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में 16,422 नए कर्मचारी शामिल हुए हैं। सीपीएसई का शुद्ध मूल्य 31 मार्च 2014 को 9.5 लाख करोड़ था, जो 31 मार्च 2022 में बढ़कर 15.58 लाख करोड़ रुपये हो गया। आठ सालों में कुल 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पापा के सहयोगियों के साथ मिकी माउस वाले साक्षात्कार करें
मालवीय ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि राहुल गांधी आपको बुद्धिमान दिखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि आपको इन सब चीजों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। अपने अपने पापा के सहयोगियों के साथ मिकी माउस जैसे साक्षात्कार ही दीजिए। क्योंकि वह गांधी परिवार के कर्जदार हैं। आपको गलतियों को दूर करने के लिए और अच्छा दिखने के लिए कोरियोग्राफ किए गए इंटरव्यू देना चाहिए, जिन्हें बाद में एडिट किया जा सके। सार्वजनिक उपक्रमों के मामलों में मगरमच्छ के आंसू न बहाएं। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और मूर्खतापूर्ण नीतियों के कारण ही एयर इंडिया और बीएसएनएल का पतन हो गया। भाजपा सरकार में उपक्रमों को अधिक स्वतंत्रता मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed