फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP issue whip mp for national economic survey reform of modi 2.0 govt presentation in Lok sabha

आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वे, भाजपा ने जारी किया व्हिप- हर हाल में मौजूद रहें सांसद

Thu, 04 Jul 2019 01:13 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP issue whip mp for national economic survey reform of modi 2.0 govt presentation in Lok sabha
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (File Photo) - फोटो : PTI

देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का आईना तथा चुनौतियों को रेखांकित करने वाली आर्थिक समीक्षा गुरुवार को संसद में पेश की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को एक व्हिप जारी कर अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। पार्टी ने सांसदों से कहा है कि वे हर हाल में गुरुवार को लोकसभा में मौजूद रहें। 

विज्ञापन

 



मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने समीक्षा तैयार की है और इसमें दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते में देश के समक्ष चुनौतियों को रेखांकित किये जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी अहम विधेयकों या मुद्दों पर चर्चा से पहले भाजपा अपने सांसदों को लोकसभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी कर चुकी है। मालूम हो कि 542 सीटों वाले निचले सदन में भाजपा के 303 सांसद हैं और वह बहुमत में है।

आज आर्थिक समीक्षा, कल पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश करेंगी, जबकि आर्थिक समीक्षा बजट से एक दिन पहले हो रही है। इस समीक्षा में साल 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुने से अधिक कर 5,000 अरब डालर पर पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिये सुधारों की विस्तृत रूपरेखा पेश किये जाने की उम्मीद है। 

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने ट्विटर पर लिखा कि

मेरी और नई सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा के संसद के पटल पर रखे जाने के लेकर उत्साहित हूं।

साल 2018- 19 की आर्थिक समीक्षा ऐसे समय पेश की जा रही है जब अर्थव्यवस्था विनिर्माण और कृषि क्षेत्र में चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले वित्त वर्ष में जनवरी-मार्च तिमाही में आर्थिक वृद्धि पांच साल के न्यूनतम स्तर 5.8 प्रतिशत पर आ गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed