फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp is the richest party in india, congress loses its asset: ADR report

भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी, कांग्रेस की संपत्ति में दर्ज हुई गिरावट: एडीआर रिपोर्ट

Wed, 31 Jul 2019 03:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 31 Jul 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bjp is the richest party in india, congress loses its asset: ADR report
adr report - फोटो : social media

देश में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार था, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ठीक यही स्थिति दोनों दलों की संपत्तियों में भी देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सत्तारुढ़ भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी है जबकि कांग्रेस की संपत्ति में कमी आई है। 

विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें 2016-17 से 2017-18 के बीच सात राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस, राकांपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम और एआईटीसी) द्वारा घोषित संपत्ति, देनदारियों की जानकारी दी गई है। एडीआर हर वर्ष राष्ट्रीय दलों की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट जारी करता है। 
विज्ञापन


इस बार एडीआर द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में राष्ट्रीय दलों की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में सातों राष्ट्रीय दलों की कुल औसत संपत्ति 465.83 करोड़ थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 तक बढ़कर 493.81 करोड़ हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की कुल संपत्ति 1483 करोड़

सत्तारुढ़ भाजपा की कुल संपत्ति सबसे अधिक हैं और साथ ही पार्टी की कुल संपत्ति में 22.27 फीसदी की बढ़त हुई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपये थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1483.35 करोड़ रुपये हो गई है। 


राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित वार्षिक संपत्ति में केवल कांग्रेस और राकांपा की संपत्ति में कमी देखी गई। कांग्रेस की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 854.75 करोड़ रुपये थी वहीं वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह घटकर 724.35 करोड़ रुपये हो गई। कांग्रेस की संपत्ति में 15.26 फीसदी गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ राकांपा की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 11.41 करोड़ रुपये थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 16.39 फीसदी घटकर 9.54 करोड़ रुपये हो गई। 

तृणमूल कांग्रेस भले लोकसभा चुनावों में उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो लेकिन उसकी संपत्ति पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान तृणमूल कांग्रेस की कुल संपत्ति 26.25 करोड़ रुपये थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 10.86 फीसदी बढ़कर 29.10 करोड़ रुपये हो गई।

राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित देनदारियां कुल 514.99 करोड़ रुपये थी। जो प्रति दल औसत 73.57 करोड़ रुपये हो रही थी। कांग्रेस की देनदारी सबसे अधिक461.73 करोड़ थी, जबकि भाजपा की 20.03 करोड़ थी।

वित्तीय वर्ष 2017-18 में सबसे अधिक देनदारी कांग्रेस ने घोषित किया है जिसके ऊपर 324.20 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके बाद भाजपा ने 21.38 करोड़ रुपये और तृणमूल कांग्रेस ने 10.65 करोड़ रुपये की देनदारी अपने वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में घोषित किया है। 


वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 के बीच, चार राष्ट्रीय दलों ने अपनी देनदारियों में कमी घोषित की है जिसमें कांग्रेस ने 137.53 करोड़ रुपये की कमी, सीपीएम ने 3.02 करोड़ रुपये की कमी, राकांपा ने 1.34 करोड़ रुपये की कमी और तृणमूल कांग्रेस ने 55 लाख रुपये की कमी देनदारियों में घोषित की है। भाजपा, सीपीआई और बीएसपी ने  वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अपने देनदारियों की राशि में वृद्धि घोषित की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed