{"_id":"5b6630ed4f1c1bb37b8b6474","slug":"bjp-is-now-working-on-a-policy-of-destruction-together-meem-afzal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अब सबका एक साथ विनाश की नीति पर काम कर रही- मीम अफजल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा अब सबका एक साथ विनाश की नीति पर काम कर रही- मीम अफजल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि असम में विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए एनआरसी की शुरूआत कांग्रेस ने असम गण परिषद के साथ मिलकर की थी। आज भाजपा सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर काम कर रही है और समस्त विपक्ष को घुसपैठियों के साथ जोड़कर देख रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करना गंभीर मामला है। भाजपा अब सबका एक साथ विनाश की नीति पर काम कर रही हैं। मीम अफजल शनिवार को कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा को न भाईचारे की चिंता है और न ही देश की सुरक्षा की। हर मुद्दे पर राजनीति करने वाली भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। भाजपा के धोखे और फरेब की राजनीति को अब जनता समझ चुकी है। प्रधानमंत्री ने गले मिलने की अपने देश की जिस परंपरा का निर्वहन दुनिया में किया है, उसी में राहुल गांधी को गले पड़ने जैसी ओछी शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो क्या माना जाए कि मोदी दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों के गले पड़ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में गठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पूर्व विधायक फूलकुंवर व वरिष्ठ नेता मुमताज कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्लियामेंट की कैंटीन में हुई थी गठबंधन की तैयारी
मीम अफजल ने कहा कि कांग्रेस के बिना भाजपा विरोधी गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसकी सूत्रधार ही कांग्रेस है। भाजपा के विरोध में गठबंधन बनाने को पहली मीटिंग कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्लियामेंट की कैंटीन में 18 राजनीतिक दलों के साथ की थी। हम गठबंधन को तैयार करने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस ही करेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सबको साथ लेकर चलेंगे।