फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is not using its senior leaders for election campaign

भाजपा के चुनाव प्रचार से भी अटल-आडवाणी की विदाई, मौजूदा नेताओं में भी किसी को जगह नहीं

Sun, 07 Apr 2019 09:29 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Sun, 07 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
BJP is not using its senior leaders for election campaign
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

पचहत्तर वर्ष की अवस्था पार कर चुके भाजपा नेताओं को पार्टी ने इस बार टिकट न देने का नियम बना दिया है। लेकिन पार्टी के प्रचार अभियान को देखकर यह भी लगता है कि पार्टी अब वह उन्हें वोट दिलाने लायक चेहरा भी नहीं मानती। रविवार को पार्टी द्वारा जारी किए गए चुनाव प्रचार गीतों में भी केवल मोदी-मोदी का गान होता दिखाई पड़ा। पुराने दिग्गज नेताओं को पार्टी ने प्रचार अभियान से भी पूरी तरह दूर कर दिया है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, पार्टी के बड़े नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रचार अभियान के किसी पोस्टर में नहीं दिखाई पड़े। वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ वर्तमान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरुण जेटली, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह को भी पोस्टरों में जगह नहीं दी गई है। हालांकि, एक-दो पोस्टर में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जरूर दिखाई पड़े हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख अरुण जेटली ने कहा है कि यह चुनाव प्रचार सामग्री की पहली किस्त है। आने वाले समय में कुछ और गीत जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

होर्डिंग्स में भी मोदी-मोदी

भाजपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ही यह तय कर लिया था कि 2019 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी ब्रांड पर लड़ा जाएगा। यही कारण है कि अब उसकी चुनावी रणनीति पूरी तरह मोदी पर केंद्रित है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि सीनियर नेताओं में भी इस बात पर एक राय है कि जनता किसी उम्मीदवार को नहीं जानती। वह केवल नरेंद्र मोदी की शख्सियत से प्रभावित है और उन्हीं के नाम पर वोट करना चाहती है। यही कारण है कि केवल पीएम के इर्द-गिर्द ही चुनाव लड़ा जा रहा है।

होर्डिंग्स में नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ फिर एक बार मोदी सरकार, मजबूत इरादे, मजबूत सरकार, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार जैसे नारे दिए गए हैं। एक नेता के मुताबिक, जैसे ही हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बात करते हैं, स्वाभाविक तौर पर जनता के बीच यह सवाल पैदा होता है कि विपक्ष में उनके सामने कौन है। जाहिर है कि इससे पार्टी को फायदा होगा। इस पर एक वीडियो भी तैयार किया गया है जिसमें क्रिकेट खेल रही दो टीमों में एक का कप्तान सामने है जबकि दूसरी टीम से सभी खिलाड़ी खुद को कप्तान बता रहे हैं और अंपायर असमंजस में है।   

काम में सबसे आगे, प्रचार से गायब गडकरी

नरेंद्र मोदी सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ऐसे मंत्री रहे जिनके काम पर कभी कोई सवाल नहीं खड़ा कर पाया। पूरे पांच साल में उन्होंने देश के अनेक हिस्सों में सड़कों का जाल बिछा दिया। उनके काम की तारीफ स्वयं विपक्षी नेता सोनिया गांधी ने भी की। लेकिन अपने काम के आधार पर जनता से वोट मांगने का दावा करने वाली भाजपा ने उन्हें वोट दिलाने लायक चेहरा नहीं माना। वे पूरे चुनाव प्रचार गीतों, वीडियो में अभी तक कहीं जगह नहीं पा सके हैं।

नोटबंदी नजर नहीं आई

भाजपा के चुनाव प्रचार के पूरे एजेंडे में नोटबंदी एक जगह भी नजर नहीं आई जिसे सरकार गरीबों के हित में अपना सबसे बड़ा कदम बताती रही है। हालांकि, ओआरओपी, किसानों को दी गई सहायता, महिलाओं के लिए शौचालय जैसी अपनी योजनाओं को सरकार ने भुनाने की पूरी कोशिश की है और इन सब योजनाओं को प्रचार गीतों में जगह दी गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग का जिक्र नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा की रैली में मध्यम वर्ग की वकालत की। उसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण बताया। इसके बाद शाम को चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख अरुण जेटली ने कहा कि आजादी के बाद यह देश की पहली सरकार है जिसने लगातार कर छूट के दायरे को बढ़ाया है और एक बार भी टैक्स नहीं बढ़ाया। इसके पीछे सरकार मध्यवर्ग की जेब में ज्यादा से ज्यादा पैसा डालना चाहती थी। 

लेकिन हैरानी की बात है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मध्यवर्ग का एक बार भी जिक्र नहीं किया गया। इसके उलट कांग्रेस के एक नेता ने टैक्स बढ़ाने की वकालत कर दी। भाजपा की इस रणनीति से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस के द्वारा गरीबों को 72,000 रुपये की सहायता की योजना के जरिए मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश करेगी। क्योंकि कांग्रेस की यह योजना मध्यवर्ग के टैक्स के बूते ही सिरे चढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed