फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is in favor of coalition with Shiv Sena for elections: mungantiwar

"विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना से गठबंधन के पक्ष में भाजपा"

Wed, 26 Sep 2018 10:05 PM IST
भाषा, मुंबई,
भाषा, मुंबई, Updated Wed, 26 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
BJP is in favor of coalition with Shiv Sena for elections: mungantiwar

महाराष्ट्र में भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ अपना गठबंधन जारी रखने के लिए नाराज चल रहे अपने सहयोगी दल के पाले में गेंद डाल दी है। भाजपा ने बुधवार को इस बात पर भी जोर दिया कि वह उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में है।  वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यहां जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शरीक होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा चाहती है कि वोटों के बिखराव को रोकने के लिए शिवसेना उसकी सहयोगी पार्टी बनी रहे, अन्यथा कांग्रेस को फायदा हो जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अब शिवसेना नेतृत्व पर निर्भर है कि वह आगामी चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में कोई फैसला करे। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने इस साल की शुरूआत में घोषणा की थी कि उनकी पार्टी भविष्य में सभी चुनाव अकेले लड़ेगी।  शिवसेना अपने मुखपत्र ‘‘सामना’’ में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करती रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने राजग सरकार के खिलाफ कांग्रेस और राकांपा के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए बिंदुवार खंडन लाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय समिति फिलहाल एक पुस्तिका तैयार कर रही है जिसमें कांग्रेस शासन के 47 बरसों की तुलना भाजपा के 47 महीनों की सरकार से की गई है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर महाराष्ट्र भाजपा एक पुस्तिका लाएगी, जिसमें कांग्रेस सरकार (1999-2014) के 15 साल के अव्यवस्था वाले कार्यकाल की तुलना भाजपा के चार साल के शासन से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव तैयारियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने पार्टी स्तर पर एक पोलिंग बूथ एजेंट नियुक्त करने का फैसला किया है जो स्थानीय स्तर पर 25 लोगों की टीम का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर पांच मतदान केंद्रों को एक में मिलाया जा रहा है और इस इकाई को सामूहिक रूप से शक्तिकेंद्र कहा जाएगा। शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को जल्द ही एक अलग बैठक के लिए मुंबई बुलाया जाएगा। भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा कि 25 लोगों की टीम को पन्ना प्रमुख कहा जाएगा जिन्हें मतदाता सूची के एक पन्ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed