फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is happy because farmers organisations did not give space to Rahul gandhi in Farmers Protest

राहुल गांधी के किसान आंदोलन में नहीं पहुंच पाने से खुश है भाजपा नेतृत्व!

Fri, 22 Jan 2021 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 22 Jan 2021 07:55 PM IST
सार

केंद्र सरकार और भाजपा नेता इस बात से बहुत खुश हैं कि राहुल गांधी चाह कर भी किसानों के बीच नहीं पहुंच पाए। पार्टी के शीर्ष नेता मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन में अपने नेता को शामिल कराने के लिए खूब कोशिशें की...

विज्ञापन
BJP is happy because farmers organisations did not give space to Rahul gandhi in Farmers Protest
Rahul Gandhi at Jantar Mantar - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

किसान आंदोलन को लेकर देश में राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब किसानों के मुद्दे पर कुछ बोलते हैं, तो वे भाजपा के निशाने पर आ जाते हैं। कांग्रेस और भाजपा बयानबाजी करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री हिंदुस्तान को समझ नहीं पा रहे हैं। तीनों कृषि कानून देश के किसानों को खत्म करने के लिए लाए गए हैं।

विज्ञापन


तो भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता कहते हैं कि राहुल गांधी ट्विटर पर बयान चाहें जो भी दें, लेकिन राहुल किसानों के बीच तो नहीं पहुंच सके। भाजपा के कुछ नेता तो यहां तक कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने कोशिश तो बहुत की थी, लेकिन किसानों ने उन्हें अपने नजदीक फटकने नहीं दिया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार और भाजपा नेता इस बात से बहुत खुश हैं कि राहुल गांधी चाह कर भी किसानों के बीच नहीं पहुंच पाए। पार्टी के शीर्ष नेता मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन में अपने नेता को शामिल कराने के लिए खूब कोशिशें की हैं। इसके बावजूद वे किसानों के बीच पहुंचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, पीएम मोदी सोचते हैं कि किसानों में ताकत नहीं है। ये लोग 10-15 दिन में वापस चले जाएंगे। बतौर राहुल, नरेंद्र मोदी किसानों की इज्जत नहीं करते। ऐसे में हिंदुस्तान का किसान न डरेगा और न ही हटेगा। मोदी सरकार को भागना पड़ेगा। किसान कमजोर नहीं पड़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे।

इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को लेकर यह बयान दिया कि वे किसानों का ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी चीन पर झूठ बोलना कब छोड़ेंगे। अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से समेत हजारों किलोमीटर जमीन चीन को किसी और ने नहीं, बल्कि पंडित नेहरू ने गिफ्ट की थी। क्या राहुल इससे इनकार कर सकते हैं। कांग्रेस चीन के सामने सरेंडर क्यों कर देती है। क्या राहुल अपने परिवारिक ट्रस्ट को चीन से मिले दान को लौटाना चाहते हैं।

इस पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरता। मैं साफ-सुथरा आदमी हूं। वे मुझे गोली मार सकते हैं, लेकिन छू नहीं सकते। मैं देशभक्त हूं और अपने देश की रक्षा करूंगा। कोई मेरा साथ नहीं देगा, तब भी अकेला लड़ता रहूंगा। यह मेरा धर्म है।


भाजपा के शीर्ष नेता मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों को गुमराह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अच्छी बात यह रही कि किसान आंदोलन कर रहे संगठनों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपने पास नहीं आने दिया। कांग्रेस पार्टी सोच रही थी कि राहुल को किसानों के साथ खड़ा कर उनकी छवि को फिर से बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed