फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP is going to start Gram Parikrama Yatra from 12th February

BJP: अब किसानों के मन की बात सुनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संकल्प पत्र में अन्नदाताओं की होगी बड़ी भूमिका

Tue, 06 Feb 2024 09:19 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत 12 फरवरी को मां शाकंभरी देवी मंदिर मुजफ्फरनगर से होगी। यात्रा का शुभारंभ गाय, ट्रैक्टर, हल के पूजन के साथ प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे...
loader
BJP is going to start Gram Parikrama Yatra from 12th February
BJP: Gram Parikrama Yatra - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब किसानों के मन की बात सुनेंगे। भाजपा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा के अंतर्गत देश के लगभग दो लाख गांवों में सभाएं कर किसानों की बात सुनी जाएगी। उनसे उनकी परेशानियों और आकांक्षाओं के विषय में पूछा जाएगा। किसानों से प्राप्त यह जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में सम्मिलित किया जाएगा। भाजपा का दावा है कि इससे किसानों की बातों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक क्षमता बढ़ाना और क्षेत्रवार किसानों के लिए नीतियां बनाना है।

इस यात्रा के दौरान किसानों से प्राप्त सभी सुझावों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा जाएगा। यात्रा के दौरान डोर टू डोर कैंपेन चला कर मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी लोगों को बांटे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी कराए जाने की योजना है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत 12 फरवरी को मां शाकंभरी देवी मंदिर मुजफ्फरनगर से होगी। यात्रा का शुभारंभ गाय, ट्रैक्टर, हल के पूजन के साथ प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस अवसर पर वे मजदूरों और किसानों की महासभा को भी संबोधित करेंगे।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने अमर उजाला को बताया कि यह यात्रा एक माह तक चलेगी। यात्रा में पीएम मोदी के द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका डिजिटल प्रसारण भी किया जाएगा।

मनोज यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी दस साल की सरकार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। मिलेट फूड, प्रसंस्कृत खाद्य और नैनो खादों के प्रयोग को बढ़ावा देकर किसानों की कृषि लागत कम करने और आय बढ़ाने का प्रयास किया है। अब अगले कदम के रूप में किसानों को आर्थिक तौर पर ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाने हैं। इसके लिए सबसे पहले किसानों की बात सुनी जाएगी। यह यात्रा इसी क्रम में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed