BJP: 'आपातकाल की मानसिकता रखते हैं कांग्रेस नेता', वाड्रा को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार
BJP: धनशोधन मामले में कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नेता अब भी आपातकाल की मानसिकता में जी रहे हैं और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने अपने बहनोई रॉबर्ड वाड्रा के खिलाफ 'विच-हंट' यानी जानबूझकर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। इस पर सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान दिखाता है कि विपक्षी पार्टी अभी भी आपातकाल की मानसिकता में रखती है और उसे न्यायिक प्रक्रिया की परवाह नहीं है।
राहुल गांधी का यह बयान तब आया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़ धनशोधन मामले में आरोपपत्र दाखिल किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वह अपने बहनोई के कथित गलत कामों की जानकारी रखते हैं और शायद खुद भी उसमें शामिल रहे हों। सिन्हा ने राहुल गांधी के हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लेकर दिए गए बयान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल ने एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की धमकी दी, जो न्यायिक प्रक्रिया का अपमान है।
ये भी पढ़ें: 'आरएसएस और माकपा लोगों के बारे में नहीं सोचते, यही मेरी सबसे बड़ी शिकायत', राहुल गांधी का बयान
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुहिन सिन्हा ने कहा, रॉबर्ट वाड्रा के मामले में जो बयान राहुल गांधी ने दिया और असम के मुख्यमंत्री को लेकर जो बात कही, उससे यह साफ है कि कांग्रेस को न तो न्याय प्रक्रिया में विश्वास है, न ही जांच प्रक्रिया में। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अब भी 1975 के आपातकाल की मानसिकता में जी रही है और देश में वही दबाव और मनमानी दोबारा लागू करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा असम के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं और उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है। सिन्हा ने राहुल से सवाल पूछा, क्या आप किसी को भी यूं ही उठाकर जेल में डाल देंगे? बता दें कि बुधवार को असम के चायगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि भले ही हिमंत बिस्व सरमा खुद को राजा समझते हैं, लेकिन असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजेगी।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.