{"_id":"5c45f90abdec224c7411ffbf","slug":"bjp-hits-out-at-congress-over-the-allegation-of-evm-hacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम हैकिंग : भाजपा बोली- भारत विरोधी ताकतों ने कांग्रेस के दिमाग को हैक कर लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईवीएम हैकिंग : भाजपा बोली- भारत विरोधी ताकतों ने कांग्रेस के दिमाग को हैक कर लिया
Tue, 22 Jan 2019 12:00 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
साल 2014 के आम चुनाव में धांधली होने के एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ के दावे को भाजपा ने खारिज किया है। भाजपा ने सोमवार को इन विस्फोटक आरोपों को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘हैकिंग हॉरर शो’ करार दिया।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित हार के लिये बहाना ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की मौजूदगी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस पर तीखा हमला करता हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लंदन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उसके नेता कपिल सिब्बल का मौजूद रहना संयोग नहीं था। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने सिब्बल को अपने ‘पोस्टमैन’ के रूप में भेजा होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक नहीं किया जा सकता। यह स्पष्ट है कि भारत विरोधी ताकतों ने कांग्रेस के दिमाग को हैक कर लिया है। लोकसभा चुनाव में हार से पहले हमने कांग्रेस की ओर से आयोजित हैकिंग हॉरर शो को देखा है। वह अपनी आसन्न हार के लिये बहाना ढूंढ रही है।
MA Naqvi on event claiming to demonstrate EVMs in India can be tampered with, held in London: Congress has a lot of freelancers, who sometimes reach even Pak to take help for removing Modi Ji.They are making a hacking horror show of their possible defeat in the upcoming elections pic.twitter.com/MEEugGryXA
— ANI (@ANI) January 21, 2019
उन्होंने कहा कि ये आरोप भारत को बदनाम करने की कवायद का हिस्सा हैं और लोग इस तरह के प्रयास को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। स्काइप के जरिये लंदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने दावा किया कि 2014 के आम चुनाव में ईवीएम के जरिए ‘धांधली’ की गई थी और ईवीएम को हैक किया जा सकता है।