फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Himanta Biswa Sarma said Manik Sarkar Can Go To Bangladesh after tripura defeat

त्रिपुरा: भाजपा के मंत्री बोले- CM की कुर्सी गंवाने के बाद बांग्लादेश में शरण ले सकते हैं मणिक सरकार

Sat, 03 Mar 2018 05:40 PM IST
एजेंसी, अगरतला
एजेंसी, अगरतला Updated Sat, 03 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
BJP Himanta Biswa Sarma said Manik Sarkar Can Go To Bangladesh after tripura defeat

त्रिपुरा से सत्ता गंवाने वाले मुख्यमंत्री मणिक सरकार पश्चिम बंगाल, केरल या पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण ले सकते हैं। भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। असम के मंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


सरमा ने कटाक्ष करते हुए कहा, मणिक सरकार के पास तीन विकल्प हैं। वह पश्चिम बंगाल जा सकते हैं, जहां माकपा की कुछ मौजूदगी अब भी है। वह केरल जा सकते हैं, जहां अब भी उनकी पार्टी सरकार में है। या वह बांग्लादेश जा सकते हैं। 
विज्ञापन


सरमा पहले भी ऐसा बयान देकर विवाद खड़ा कर चुके हैं। उन्होंने मणिक सरकार के विधानसभा क्षेत्र धानपुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सीमा पार से जारी अपराध पर सरकार की आलोचना कर रहे थे। ज्ञात हो कि 69 साल के मणिक सरकार 1998 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed